27 सितम्बर–निर्माणाधीन फैक्टरी में शुक्रवार सुबह एक व्यक्ति का आधा जला हुआ शव मिला है। सिर पर चोट के निशान हैं। शव में कीड़े पड़े हुए थे। पुलिस ने हत्या की आशंका जताई है। जीटी रोड सेक्टर-सात स्थित एक निर्माणाधीन फैक्टरी में शुक्रवार सुबह एक व्यक्ति का आधा जला हुआ शव मिला है। सिर पर चोट के निशान हैं और आसपास शराब की बोतल व खाली गिलास पड़े मिले हैं। कीड़े पड़ने के चलते शव करीब 15 दिन पुराना लग रहा है। शव को जलाने के प्रयास व सिर पर चोट के निशान होने पर पुलिस ने हत्या की आशंका जताई है। थाना पुलिस और सीआईए की टीम आसपास के सीसीटीवी खंगाल रही हैं। सेक्टर 13-17 थाना पुलिस शव का पोस्टमार्टम पीजीआई खानपुर कराएगी। पुलिस के अनुसार शुक्रवार सुबह करीब साढ़े बजे सेक्टर-सात में यमुना एनक्लेव गेट के सामने निर्माणाधीन फैक्टरी में शव मिला है। शव को सबसे पहले उत्तरप्रदेश के उन्नाव जिले के रघुराम गांव के हफीज ने देखा। उन्होंने बताया कि वह 15 साल से सेक्टर-सात स्थित सुभाष चंद्र सतीजा की फैक्टरी में किराये पर रहता है। उनकी पौधे की नर्सरी है। सुभाष चंद्र की फैक्टरी के साथ सरस्वती विहार कॉलोनी के हरीश सतीजा की एक निर्माणाधीन फैक्टरी है। इसका निर्माण करीब पांच साल से बंद है। वह शुक्रवार सुबह करीब साढ़े छह बजे निर्माणाधीन फैक्टरी में लघुशंका करने गया था। जहां उसको नग्न अवस्था में व्यक्ति का शव मिला।
उसने वापस आकर फैक्टरी मालिक सुभाष चंद्र सतीजा को इसकी जानकारी दी। उन्होंने इस बारे में पुलिस को सूचना दी। सेक्टर-13-17 थाना की पुलिस सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची। इसके साथ सीआईए और एफएसएल की टीम पहुंची। टीम ने करीब एक घंटे तक मौका मुआयना किया। इसके बाद शव को जिला नागरिक अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया।
सेक्टर-29 थाना पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करा दिया था। पुलिस शव की शिनाख्त के लिए लगातार प्रयास कर रही है। इसमें कारण स्पष्ट हो पाएगा। पुलिस आसपास के सीसीटीवी कैमरे की फुटेज जांच कर रही है। पुलिस शव की शिनाख्त के लिए गुमशुदा लोगों की जानकारी जुटा रही है।
