लुधियाना में दादी-पोते का हुआ अंतिम संस्कार:शार्ट सर्किट के कारण कोठी में लगी आग

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Listen to this article

26 सितम्बर–पंजाब के लुधियाना में बुधवार को भारत नगर चौक स्थित एक कोठी में बने ऊन के गोदाम में शार्ट सर्किट के कारण भीषण आग लग गई। ऊन के धुंए के कारण दम घुटने से दादी और पोते की मौत हो गई।
आज दादी सुधा और पोते गर्व का अंतिम संस्कार बस स्टेंड के नजदीक श्मशान घाट में किया गया। मृतक गर्व की बहन कनाडा से आज लुधियाना लौटी है। जिसके बाद परिवार को लोगों ने अंतिम रस्में शुरू की। गर्व का 30 अक्टूबर 18वां जन्मदिन आना था। पार्षद रुचि गुलाटी के मुताबिक गर्व 12वीं पास करने के बाद गर्व एनिमेशन का कोर्स कर रहा था। वह एनिमेशन डिजाइनर बनना चाहता था। उसकी बहन निधांशी कनाडा में रहती है। गर्व हादसे के समय अपने कमरे से बाहर निकल ही रहा था कि बेसुध होकर गिर पड़ा। करीब 1 घंटे की मशक्कत के बाद इलाके के लोग पड़ोस की छतों से होकर अंदर पहुंचे और शीशा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। जब दोनों को बाहर निकाला गया, उनकी सांसें चल रही थीं। लेकिन डीएमसी अस्पताल ले जाते वक्त रास्ते में ही दोनों की मौत हो गई। शुक्रवार को दादी-पोते का अंतिम संस्कार किया जाएगा।
गर्व पर था पूरे परिवार को गर्व पार्षद रुचि गुलाटी ने गर्व होनहार बच्चा था। रोजाना मंदिर जाता था। यदि गली में कोई पैदल चलता बुजुर्ग उसे मिल जाता था तो उसे भी वह एक्टिवा पर उसकी मंजिल तक छोड़ आता था। परिवार को उस पर गर्व था।

Leave a Comment