Listen to this article
हिसार/हांसी,, 26 सितम्बर—
स्थानीय सैन्ट ज्ञानेश्वर सीनियर सैकेण्डरी स्कूल हांसी का एक 60 लड़कियों का शैक्षणिक टूर कविता भारद्वाज के नेतृत्व मे प्रतापगढ़ भेजा गया। प्रतापगढ़ में विद्यार्थियों ने मनोरंजन के साथ-साथ शैक्षणिक गतिविधियों का भी आनन्द लिया जिसमें हरियाणवी संस्कृति, लोकनृत्य पहनावा, रहन-सहन, खान–पान, लघु उद्योग, कठपुतली नृत्य आदि प्रमुख रहे। हरियाणा संस्कृति से हमारे विद्यार्थियों ने हरियाणा के प्रति ज्ञान-कौशल को ग्रहण किया तथा खेलों से शारीरिक शिक्षा, जिसमें तैराकी, बोटिंग, जिप लाईनिंग शामिल थे। बच्चों ने बैलगाड़ी व ऊंटों की सवारी भी की। विद्यालय प्राचार्य सतीश वर्मा ने बताया कि इसप्रकार के शैक्षणिक टूर से बच्चों में न केवल उत्साह बढ़ता है बल्कि साथ ही साथ उनका बौद्धिक विकास भी होता है।