हादसा : बहादुरगढ़ की फुटवियर फैक्टरी में लगी भीषण आग, भागकर बचाई जान

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Listen to this article

भारी नुकसान होने का अनुमान, शुक्र रहा कि वर्कर रहे सुरक्षित

बहादुरगढ़, 25 सितंबर। यहां इंडस्ट्रियल एरिया स्थित एक फुटवियर फैक्ट्री में वीरवार को भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि फैक्ट्री में मौजूद वर्करों को भागकर अपनी जान बचानी पड़ी।

जानकारी के मुताबिक वीरवार को सुबह फैक्ट्री में आग लगने की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, आग लगने से फैक्ट्री में भारी नुकसान हुआ है। हालांकि सौभाग्यवश कोई हताहत नहीं हुआ। आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल सका था। पुलिस और अग्निशमन विभाग मामले की जांच कर रहा है। स्थानीय प्रशासन ने फैक्ट्री मालिक से संपर्क कर घटना का विवरण मांगा है।

————-

 

Leave a Comment