त्रिवेदी कैंप में शानदार रामलीला मंचन, भाजपा नेता बन्नी संधू हुए शामिल

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Listen to this article

डेराबस्सी,,25 सितम्बर—

त्रिवेदी कैंप मुबारकपुर में श्री सनातन धर्म सभा और राम नाटक मंच द्वारा आयोजित श्री रामलीला का दूसरे दिन भव्य मंचन किया गया। इस अवसर पर भाजपा नेता मनप्रीत सिंह बन्नी संधू विशेष रूप से उपस्थित रहे।

रामलीला कमेटी के सदस्यों और आए हुए श्रद्धालुओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया और कार्यक्रम में भाग लेने के लिए धन्यवाद किया। बन्नी संधू ने अपने संबोधन में कहा कि हर साल की तरह इस बार भी रामलीला का मंचन अत्यंत मेहनत और समझदारी से तैयार किया गया है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के धार्मिक कार्यक्रम न केवल बच्चों को हमारी संस्कृति से जोड़ते हैं, बल्कि समाज में अच्छे संस्कार और नैतिक मूल्यों को विकसित करने का भी माध्यम बनते हैं।

रामलीला मंचन के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे और उन्होंने कार्यक्रम का भरपूर आनंद लिया। कमेटी ने सभी उपस्थित लोगों और विशेष रूप से भाजपा नेता बन्नी संधू का धन्यवाद करते हुए कहा कि उनका सहयोग कार्यक्रम को सफल बनाने में मददगार साबित हुआ।

कार्यक्रम के दौरान विभिन्न रामलीला पात्रों ने शानदार अभिनय प्रस्तुत किया, जिससे दर्शकों में उत्साह और श्रद्धा का वातावरण बना रहा। इस आयोजन ने स्थानीय समाज में धार्मिक और सांस्कृतिक जागरूकता बढ़ाने का भी महत्वपूर्ण योगदान दिया।

Leave a Comment

पंडित दीन दयाल उपाध्याय की जयंती हरियाणा में अंत्योदय उत्थान और नारी शक्ति को रही समर्पित मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने दीनदयाल लाडो लक्ष्मी योजना का शुभारंभ करते हुए दीनदयाल लाडो लक्ष्मी योजना मोबाइल ऐप किया लॉन्च पहले चरण में लगभग 20 लाख महिलाओं को मिलेगा लाभ मुख्यमंत्री ने 326.25 करोड़ रुपये की लागत की परियोजनाओं का भी किया उद्घाटन एवं शिलान्यास पंडित दीनदयाल उपाध्याय के अंत्योदय दर्शन से प्रेरित होकर हरियाणा सरकार समाज के हर वर्ग के उत्थान के लिए प्रतिबद्ध – मुख्यमंत्री

सही आंकड़े सही निर्णय का आधार होते हैं- नायब सिंह सैनी कोई भी नीति वास्तविक आंकड़ों के आधार पर होती है सफल – मुख्यमंत्री डिजिटल इंडिया के माध्यम से डेटा संग्रहण और पारदर्शिता को दी नई ऊंचाई मुख्यमंत्री ने 29वें केंद्रीय एवं राज्य सांख्यिकी संगठन सम्मेलन में राज्यों के प्रतिनिधियों को किया सम्बोधित ‘स्थानीय स्तर के शासन का सशक्तिकरण‘ विषय पर सम्मेलन आयोजित