लालडू में ट्रैफिक नियमों की उल्लंघना करने वालों पर पुलिस का शिकंजा विशेष नाकाबंदी में 10 वाहनों के चालान काटे गए, पुलिस ने सुरक्षा के प्रति जागरूक रहने की दी अपील

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Listen to this article

लालडू,, 25 सितम्बर—

जिला मोहाली एसएसपी हरमन हांस के दिशा-निर्देशों पर डेराबस्सी डीएसपी बिक्रमजीत सिंह बराड़ की अगुवाई में ट्रैफिक नियमों की उल्लंघना करने वालों के खिलाफ पुलिस की ओर से लगातार मुहिम चलाई जा रही है। इसी कड़ी में आज लालडू क्षेत्र में ट्रैफिक इंचार्ज एएसआई कृष्ण सिंह की देखरेख में विशेष नाकाबंदी की गई, जिसमें कई वाहनों के चालान काटे गए।

इस अभियान के दौरान पुलिस ने विशेष रूप से उन वाहनों पर ध्यान केंद्रित किया, जो गति सीमा से अधिक चल रहे थे या गलत दिशा से आ रहे थे। इसी मुहिम में कुल 10 वाहनों के चालान काटे गए। एएसआई कृष्ण सिंह ने बताया कि कानून तोड़ने वालों को किसी भी स्थिति में बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने जोर देकर कहा कि सड़क नियम सबके लिए समान हैं और उनका पालन करना हर चालक की जिम्मेदारी है।

कृष्ण सिंह ने कहा कि खासकर अंबाला से डेराबस्सी की ओर आ रहे वाहन, जो गलत दिशा से आ रहे थे, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की गई। उन्होंने स्पष्ट किया कि गलत साइड पर वाहन चलाना केवल अपनी ही नहीं, बल्कि दूसरों की जान से भी खिलवाड़ करने के समान है। उन्होंने जनता से अपील की कि वे हमेशा सड़क पर नियमों का पालन करें, ताकि दुर्घटनाओं से बचा जा सके।

लालडू क्षेत्र के निवासियों ने इस कार्रवाई का स्वागत करते हुए कहा कि ऐसे कदमों से ट्रैफिक व्यवस्था में सुधार आएगा और सड़कें सुरक्षित बनेंगी। उन्होंने कहा कि लगातार नजर रखने और नियम तोड़ने वालों पर कार्रवाई करने से लोगों में जागरूकता बढ़ेगी। पुलिस ने भी साफ किया कि आने वाले दिनों में ऐसे चेकिंग अभियान जारी रहेंगे और नियम तोड़ने वालों को किसी भी स्थिति में नहीं बख्शा जाएगा।

इस मौके पर एएसआई जतिंदर सिंह, गुरप्रीत सिंह सहित ट्रैफिक पुलिस का दल मौजूद रहा और लोगों को सड़क सुरक्षा के महत्व के प्रति जागरूक किया।

Leave a Comment

पंडित दीन दयाल उपाध्याय की जयंती हरियाणा में अंत्योदय उत्थान और नारी शक्ति को रही समर्पित मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने दीनदयाल लाडो लक्ष्मी योजना का शुभारंभ करते हुए दीनदयाल लाडो लक्ष्मी योजना मोबाइल ऐप किया लॉन्च पहले चरण में लगभग 20 लाख महिलाओं को मिलेगा लाभ मुख्यमंत्री ने 326.25 करोड़ रुपये की लागत की परियोजनाओं का भी किया उद्घाटन एवं शिलान्यास पंडित दीनदयाल उपाध्याय के अंत्योदय दर्शन से प्रेरित होकर हरियाणा सरकार समाज के हर वर्ग के उत्थान के लिए प्रतिबद्ध – मुख्यमंत्री

सही आंकड़े सही निर्णय का आधार होते हैं- नायब सिंह सैनी कोई भी नीति वास्तविक आंकड़ों के आधार पर होती है सफल – मुख्यमंत्री डिजिटल इंडिया के माध्यम से डेटा संग्रहण और पारदर्शिता को दी नई ऊंचाई मुख्यमंत्री ने 29वें केंद्रीय एवं राज्य सांख्यिकी संगठन सम्मेलन में राज्यों के प्रतिनिधियों को किया सम्बोधित ‘स्थानीय स्तर के शासन का सशक्तिकरण‘ विषय पर सम्मेलन आयोजित