घोटालों के लिए बदनाम लुधियाना इंप्रूवमेंट ट्रस्ट में छुटभैया नेता इललीगल कंस्ट्रक्शन करा चांदी कूट रहे, मंत्री बदनाम

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Listen to this article

ट्रस्ट प्रशासन लाचार, पंजाब की आप सरकार की बदनामी की साजिश, पीछे कौन ?

लुधियाना, 22 सितंबर। कई दशक से घपले-घोटालों के लिए बदनाम लुधियाना इंप्रूवमेंट ट्रस्ट यानि एलआईटी फिर विवादों के घेरे में है। अकाली-बीजेपी और फिर कांग्रेस सरकार के बाद पंजाब की सत्ता में आई आम आदमी पार्टी ने करप्शन को लेकर ‘जीरो-टॉलरेंस’ की नीति अपनाने के दावे किए। हालांकि एलआईटी में कुछ छुटभैया नेता अब भी चांदी कूट रहे हैं।

चर्चाओं के मुताबिक ये छुटभैया नेता मंत्रियों के नजदीकी होने के दावे कर ट्रस्ट अफसरों पर रौब जमाते हैं। इनकी शह पर ही शहर के कई इलाकों में अधड़ल्ले से अवैध निर्माण करवाए जा रहे हैं। यहां काबिलेजिक्र है कि लुधियाना जिले से तीन मंत्री सूबे की सत्ता में हैं। इनमें खासकर लुधियाना वैस्ट हल्के से विस चुनाव जीतकर कैबिनेट मंत्री बने संजीव अरोड़ा अपनी बेदाग छवि के लिए मशहूर हैं। इसी तरह, लुधियाना इंप्रूवमेंट ट्रस्ट के चेयरमैन तरसेम सिंह भिंडर की छवि भी बेदाग मानी जाती है। शायद इसीलिए उनका कार्यकाल भी बढ़ाया गया। ऐसे में ये चर्चा भी जोरों पर है कि विरोधी आप के मंत्रियों के साथ ट्रस्ट के चेयरमैन के खिलाफ साजिशें रच रहे हैं। जो छुटभैया नेता शहर में इललीगल निर्माण करा रहे हैं, वही सूबे की सरकार, मंत्रियों और ट्रस्ट चेयरमैन के लिए मुसीबत बन सकते हैं।

हैरानी की बात, ट्रस्ट प्रशासन लाचार, विपक्ष भी खामोश :

इस पूरे मामले में सबसे हैरान करने वाला पहलू यह है कि मौजूदा आप सरकार के करप्शन के खिलाफ सख्त रवैये के बावजूद ट्रस्ट प्रशासन आखिर क्यों लाचार बना है ? जो छुटभैये नेता धड़ल्ले से एलआईटी के दायरे में इललीगल कंस्ट्रक्शन करा रहे हैं, प्रमुख विपक्षी दल कांग्रेस के अलावा बीजेपी भी उनके खिलाफ चुप्पी क्यों साधे है ?

Leave a Comment