पंजाब के बाढ़ पीड़ितों की मदद को मदद को आगे आए नामचीन उद्यमी घराने

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Listen to this article

सूबे के कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा ने 50 लाख दिए, तमाम उद्यमियों ने मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान को चैक सौंपे

चंडीगढ़, 23 सितंबर। पंजाब के उद्यमियों ने बाढ़ पीड़ित पंजाबियों के पुनर्वास के लिए विशेष आर्थिक सहयोग दिया है। इसकी पहल सूबे के कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा ने 50 लाख रुपये का दान देकर की।

अरोड़ा ने बताया कि उद्योगपतियों ने बाढ़ प्रभावित लोगों के राहत और पुनर्वास के लिए पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान को चैक सौंपे। इनमें मोंटे कार्लो समूह के कमल ओसवाल ने 1 करोड़ रुपये तो हैप्पी फोर्जिंग की सुश्री मेगा गर्ग ने 1 करोड़ रुपये का अनुदान दिया। इसी तरह, सीगल इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के एमपी. सहगल ने 50 लाख रुपये, ऑक्टेव अपैरल्स के अभिषेक अरोड़ा ने 50 लाख रुपये, वर्धमान स्पिनिंग मिल्स के नीरज जैन ने 50 लाख रुपये के चैक सौंपे।

 

जबकि ट्राइडेंट समूह के दीपक नंदा ने 50 लाख रुपये, जीबी रियलिटी के गुरविंदर भट्टी ने 25 लाख रुपये, बैक्टर फूड्स, क्रीमिका के परवीन गोयल ने 20 लाख रुपये, अरी सुडाना स्पिनिंग मिल्स के सिद्धार्थ खन्ना ने 20 लाख रुपये और रॉकमैन फाउंडेशन की सुमन मुंजाल ने 10 लाख रुपये दान किए। सीआईसीयू के अध्यक्ष उपकार सिंह आहूजा ने 5 लाख रुपये और राल्सन के  संजीव पाहवा ने बाढ़ प्रभावित लोगों और उनके राहत कार्यों के लिए 2.5 लाख रुपये दान किए।

कैबिनेट मंत्री अरोड़ा ने कहा कि पंजाब में आई इस विनाशकारी बाढ़ में 2,300 गाँंव जलमग्न हुए। 20 लाख से ज़्यादा लोग प्रभावित हुए हैं और पांच लाख एकड़ ज़मीन पर फसलें बर्बाद हो गई हैं। इस आपदा में 56 लोगों की जान चली गई और लगभग सात लाख लोग बेघर हो गए। इसके अलावा, 3,200 सरकारी स्कूल क्षतिग्रस्त हो गए, 19 कॉलेज मलबे में तब्दील हो गए, 1,400 क्लीनिक और अस्पताल बर्बाद हो गए, 8,500 किलोमीटर सड़कें नष्ट हो गईं और 2,500 पुल ढह गए। कुल नुकसान लगभग 1,000 करोड़ रुपये का है। 14,000 करोड़ रुपये के अनुमान के अनुसार, वास्तविक आंकड़ा इससे भी अधिक हो सकता है।

———–

Leave a Comment