23 सितम्बर— पंजाब के लुधियाना में रात करीब पौने 11 बजे गिल नहर से एक बुजुर्ग महिला का शव गोताखोरों को मिला। महिला ब्लड की गंभीर बीमारी से पीड़ित थी। बीमारी से परेशान होकर उसने गिल नगर में कूदकर सुसाइड कर लिया। गोताखोरों को नहर किनारे एक लिफाफा मिला जिसमें पड़े आधार कार्ड पर महिला के परिजनों का मोबाइल नंबर लिखा था। गोताखोरों ने उसके परिजनों को सूचना दी। शव देख परिजनों ने उसकी पहचान की। महिला का नाम प्रेम लता है जो काकोवाल रोड की रहने वाली है। प्रेमलता सोमवार सुबह करीब 4 बजे घर से निकली थी जो देर रात तक वापस नहीं लौटी थी। आखिरी बार वह सीसीटीवी में जाती हुई नजर आई। गोताखोरों की सूचना के बाद महिला का शव पुलिस की मौजूदगी में सिविल अस्पताल की मोर्चरी में भिजवा दिया है। मृतक महिला प्रेमलता के बेटे बंटी ने कहा कि उसकी मां को ब्लड सेल की दिक्कत थी। करीब 3 महीने के बाद उसे अस्पताल में दाखिल करवाना पड़ा था। उसे सेल चढ़ाए जाते थे। उन्होंने काफी रिश्तेदारों के घरों में भी पता किया, लेकिन उनका कही कुछ पता नहीं चला। ASI कुलदीप सिंह ने कहा कि प्रेमलता बीमारी के कारण परेशान थी। सोमवार सुबह वह घर से अचानक अकेली चली गई। देर रात शव नहर से मिला है। महिला के एक बेटा और बेटी है। प्रेमलता ने हाथ में पकड़ा लिफाफा नहर किनारे रख दिया और छलांग लगाकर सुसाइड कर लिया। उसी लिफाफे को जब गोताखोरों ने चेक किया तो महिला का आधार कार्ड और परिजनों का मोबाइल नंबर था जिन्हें सूचित कर दिया। महिला के शव का पोस्टमॉर्टम करवा शव आज परिजनों के सुपुर्द किया जाएगा।
