कुरुक्षेत्र में सीएम सैनी दुकानों से मिले, बताए जीएसटी के फायदे क्या होंगे

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Listen to this article

पंजाब के सीएम मान पर कसे तंज, वोट नहीं चोरी हुए, कांग्रेस हुई खत्म

कुरुक्षेत्र, 22 सितंबर। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सोमवार को कुरुक्षेत्र में अपने गृह विधानसभा क्षेत्र लाडवा में पहुंचे। वह जीएसटी बचत उत्सव पदयात्रा कार्यक्रम में बतौर चीफ गेस्ट शामिल हुए।

उन्होंने खुद दुकानों पर जाकर जीएसटी में सुधार को लेकर दुकानदारों से बातचीत की। सीएम ने लाडवा में रहने वाले प्रवासियों का भी हौंसला बढ़ाया। साथ ही धान की सरकारी खरीद की शुरुआत कराई। यहां पहुंचने पर व्यापारियों ने भी हाथों में कम जीएसटी का फायदा उठाओ, स्वदेशी उत्पाद घर लाओ की तख्तियां दिखाकर सरकार का समर्थन किया। सीएम ने जीएसटी की बदली दरोंल पर व्यापारियों जागरूक किया।

बाद में मीडिया से बातचीत में सीएम सैनी ने कहा कि पहले नवरात्र 22 से 29 सितंबर तक भाजपा नेता बाजारों में सुबह और शाम लोगों से मिलेंगे। वे उनको गुलाब का फूल देकर जीएसटी पर मिली राहत की जानकारी देंगे। पड़ोसी राज्य पंजाब से पलायन कर रहे प्रवासी मजदूरों पर सीएम ने कहा कि पंजाब के सीएम भगवंत मान इंडी गठबंधन के व्यक्ति हैं। कोरोना काल के दौरान भी मान सरकार ने हाथ खड़े कर दिए थे। प्रवासी मजदूरों से कह दिया गया कि वे अपने घर चले जाए। सब लोग घरों में थे, तब प्रवासी मजदूर सड़कों पर चल रहे थे। सीएम ने कहा कि कांग्रेस और आम आदमी पार्टी की सोच देश के सामने हैं। दिल्ली और महाराष्ट्र की सरकार ने तो अनाउंसमेंट कर दी थी। तब सारे प्रवासी रोड पर आ गए थे। ये लोग वोट लेना जानते हैं और लोगों का शोषण करते हैं। इनके चेहरे और चरित्र देश की जनता के सामने आ चुके हैं।

———

Leave a Comment

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने लाडवा अनाज मंडी से किया धान के खरीद कार्य का शुभारंभ* *मुख्यमंत्री ने लाडवा मंडी में खरीद कार्यों का लिया जायजा* *किसानों के हित को देखते हुए समय से पहले शुरू करवाया खरीद कार्य*