अलविदा ! पंजाब में मानसून शनिवार को आखिरी दिन

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Listen to this article

तेज बारिश रुकने पर भाखड़ा बांध से छोड़ा गया 40 हजार क्यूसेक पानी

चंडीगढ़, 20 सितंबर। पंजाब में शनिवार 20 सितंबर को मानसून का आखिरी दिन था। राज्य के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश होने की संभावना जताई गई थी। मौसम विभाग की मानें तो शनिवार देर रात तक भी कई इलाकों में बारिश से तापमान में गिरावट के बाद लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिलेगी।

राज्य में सबसे अधिकतम तापमान 36.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो बठिंडा में रिकॉर्ड किया गया। वहीं, मौसम विभाग के मुताबिक सबसे कम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस पठानकोट में दर्ज किया। विशेषज्ञों का कहना है कि राज्य के विभिन्न हिस्सों में हल्की बारिश और गरज-बरस के आसार बने रहेंगे। दूसरी तरफ, भाखड़ा बांध का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। शुक्रवार को बांध का जलस्तर 1677.68 फुट दर्ज किया गया था। जो खतरे के निशान 1680 फुट से करीब 2.32 फुट कम था। एहतियातन बांध के चारों फ्लड गेट एक-एक फुट तक खोले गए थे। फिलहाल बांध में पानी की आमद 56 हजार 334 क्यूसेक है। जबकि टर्बाइनों और फ्लड गेटों के जरिए 40 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है।

नंगल डैम से नहरों और सतलुज नदी में पानी की निकासी की जा रही है। जिसमें नंगल हाइडल नहर और आनंदपुर हाइडल नहर में 9-9 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा गया। वहीं सतलुज नदी में 27 हजार क्यूसेक पानी बह रहा है। बारिश के चलते सतलुज नदी का जलस्तर बढ़ गया था। मंडाला छन्ना इलाके में बने धुसी बांध पर खतरा और गहराया। पानी के तेज बहाव से बांध पर बनाए स्टड टूट गए। जिसके चलते बांध के पास बने चार मकान गिरने की कगार पर पहुंच गए।

———

Leave a Comment

खरीफ खरीद सीजन 2025-26 के दौरान सुचारू व्यवस्था के लिए हरियाणा के सभी जिलों के लिए वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी नियुक्त प्रदेश भर के 22 जिलों के लिए खरीफ सीजन के लिए वरिष्ठ अधिकारीयों को सौंपी गई ज़िम्मेदारियाँ