डेराबस्सी,,, 17 सितम्बर –
भाजपा नेता मनप्रीत सिंह बन्नी संधू की अगुवाई में आज डेरा बस्सी के रामलीला ग्राउंड पर पंजाब सरकार के खिलाफ जोरदार धरना प्रदर्शन आयोजित किया गया। यह धरना पंजाब में हाल ही में आई भारी बाढ़ से प्रभावित लोगों को राहत पहुँचाने हेतु केंद्र द्वारा दी गई राशि के सही उपयोग को सुनिश्चित कराने के उद्देश्य से किया गया। भाजपा नेताओं ने केंद्र सरकार द्वारा डिजास्टर मैनेजमेंट फंड के तहत पहले से ही पंजाब सरकार को ₹12,000 करोड़ की राशि उपलब्ध कराई जा चुकी होने पर सवाल उठाए। साथ ही उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा हाल ही में ₹1,600 करोड़ की अतिरिक्त राहत राशि देने की घोषणा का भी जिक्र किया।
धरने के दौरान मनप्रीत सिंह बन्नी संधू ने सरकार पर तीखा प्रहार करते हुए कहा, “पंजाब सरकार के पास डिजास्टर मैनेजमेंट फंड के अंतर्गत पहले से ही ₹12,000 करोड़ की राशि उपलब्ध है। इसके बावजूद मुख्यमंत्री और उनके मंत्री यह झूठ फैला रहे हैं कि उनके पास राहत कार्य के लिए पैसे नहीं हैं। यदि यह राशि पहले से उपलब्ध है और प्रधानमंत्री ने हाल ही में अतिरिक्त ₹1,600 करोड़ की फोरी राहत राशि देने की घोषणा भी की है, तो फिर सरकार बाढ़ पीड़ितों को राहत देने में क्यों संकोच कर रही है?” उन्होंने स्पष्ट किया कि यह सब झूठ बोलकर जनता को गुमराह करने की साजिश है, जिसे जनता कभी भी स्वीकार नहीं करेगी।
इस मौके पर भाजपा के वरिष्ठ नेता भी मौजूद थे। इनमें रविन्द्र वैष्णव (ओबीसी वाइस अध्यक्ष पंजाब), पवन धीमाँन (मंडल अध्यक्ष डेरा बस्सी सहरी), सुखदेव राणा (मंडल अध्यक्ष डेरा बस्सी दिहाती), रविन्द्र बत्रा, सुरेश खटकर, दिनेश वैष्णव, हरमेश गुप्ता, रविन्द्र पाल पुंडीर, हरीश हण्डा, बालकर सिंह, मक्खन सिंह, बंटी शर्मा, निर्मल सिंह (जनरल सेक्रेट्री), गुरमीत सिंह खेड़ीगुजरा, मेवा राम कूड़ावाला, जसवीर सिंह कारकोर, मोहन लाल मियापुर, साहिल कुमार घोलूमाजरा, जसवीर पंच खेड़ीगुजरा, अशोक कुमार, मनीष धीमाँन, हरभजन सिंह, ललित शर्मा और रमेश धीमाँन शामिल थे। उन्होंने एकजुट होकर सरकार से यह मांग की कि डिजास्टर मैनेजमेंट फंड का पारदर्शी और त्वरित उपयोग किया जाए ताकि पीड़ितों को राहत समय पर मिल सके।
धरने में उपस्थित लोगों ने जोर देकर कहा कि केंद्र द्वारा दी गई राहत राशि का सही उपयोग सुनिश्चित होना प्राथमिक कर्तव्य है। साथ ही उन्होंने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने इस मामले में सुधार नहीं किया तो भाजपा इस लड़ाई को और भी व्यापक स्तर पर ले जाएगी। इस धरना प्रदर्शन से यह स्पष्ट हो गया कि जनता के बीच भाजपा की मांगें और संघर्ष लगातार मजबूत होते जा रहे हैं।