लुधियाना में मां ने ही नवजात बेटा ही बेच डाला !

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Listen to this article

आरोपी महिला के ससुर ने थाना दुगरी में बहू समेत अन्य आरोपियों पर दर्ज कराया केस

लुधियाना,,,,  16 सितंबर। महानगर के दुगरी इलाके में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां थाना दुगरी में दर्ज केस के मुताबिक मां ने ही अपने नवजात बच्चे को बेच दिया।
जानकारी के मुताबिक इस मामले में 14 सितंबर को धांदरा रोड स्थित एसबीएस नगर के गजराज सिंह मामला दर्ज कराया। जिसमें उन्होंने अपने बेटे सन्नी की पत्नी रीटा, उसकी माता प्रेमा देवी, आशा वर्कर रेणू, कुणाल अस्पताल का कुछ स्टाफ और वर्कर राम कुमार को आरोपी बनाया। शिकायतकर्ता के मुताबिक उनके बेटे सन्नी की शादी 2016 में रीटा से हुई थी। उनके एक लड़की और लड़का हैं।
गजराज के मुताबिक उनके बेटे सन्नी को उन्होंने आगरा के अस्पताल में मार्च के दौरान दाखिल कराया था। मेरी गर्भवती बहू रीटा घर में अकेली थी। उसने दुगरी के सरकारी अस्पताल में 15 अप्रैल को लड़के को जन्म दिया था। जिसे मेरी बहू ने बाकी आरोपियों से मिलकर नामालूम व्यक्ति को बेच दिया।

Leave a Comment