लुधियाना में गंदा नाला ओवरफ्लो;गटर के ढक्कन खुले, कई इलाकों में पानी भरा

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Listen to this article

14 सितम्बर-लुधियाना में गंदे नाले की समय से सफाई ना होने के कारण ओवरफ्लो होने के कारण कई इलाकों में गंदा पानी भर गया है। रात 10 बजे बाद पानी का स्तर बढ़ गया है। इलाका निवासियों के मुताबिक नाले की समयनुसार सफाई नहीं करवाई जाती जिस कारण नाले के नीचे जमीन में गैस भर गई और कही न कही से या तो जमीन उखड़ रही है या फिर गटर के ढक्कन अपने आप ऊपर उठ रहे हैं। जानकारी देते हुए, इलाका निवासी दीपक अरोड़ा ने कहा कि, पता चला है कि गंदे नाले की कोई पाइप टूटी है जिस कारण दो वार्डों में जलभराव हो गया है। लोगों के घरों की दरवाजे तक पानी भर गया है। निगम की लापरवाही है कि बरसात से पहले नाले की सफाई नहीं करवाई गई। बता दें कि, रात 12 बजे तक निगम कर्मियों द्वारा जेसीबी मशीन से नाले पर कई जगह गटर खोज कर उखाड़ कर सफाई व्यवस्था को सुचारु बनाने का काम किया गया। ये गंदा नाला गुरुद्वारा दुख निवारण साहिब से शुरू होकर गोशाला रोड तक जाता है। घटना का पता चलते ही विधायक अशोक पराशर पप्पी मौके पर पहुंचे। उन्होंने कहा कि पहले भी बरसात के समय ढोक्का मोहल्ले में भी पानी आ गया था। 16-16 फूट तक नाला ढका हुआ है जिस कारण दिक्कतें आ रही है। अब इस समस्या का हल करवाया जा रहा है। डिस्पोजल आदि मशीनें लगाई गई है ताकि पानी को जल्द मेन लाइन में डाला जा सके।

Leave a Comment

पंजाब में बाढ़ प्रभावित सभी मंडियों को बहाल करने के लिए 5 दिवसीय गहन अभियान • गुरमीत खुडियां ने जिला चिकित्सा अधिकारियों को 19 सितंबर तक सभी बाढ़ प्रभावित मंडियों को चालू करने का निर्देश दिया

शहरी स्थानीय निकाय स्वच्छता अभियान, पेयजल आपूर्ति और संपत्तियों को हुए नुकसान का आकलन सुनिश्चित करेंगे: डॉ. रवजोत सिंह * बाढ़ और बारिश प्रभावित क्षेत्रों में आज से दस दिवसीय विशेष स्वच्छता अभियान शुरू * संपत्तियों, सार्वजनिक परिसंपत्तियों या घरों, दुकानों सहित निजी संपत्ति को हुए नुकसान का आकलन करने के लिए सर्वेक्षण किया जाएगा। * राहत एवं पुनर्बहाली प्रयासों के समन्वय के लिए आयुक्तों या कार्यकारी अधिकारियों की सहायता के लिए प्रत्येक शहर में नोडल अधिकारी नियुक्त करने का निर्देश दिया गया।

बाढ़ क्षति आकलन और राहत कार्यों में सहायता के लिए नोडल अध्यक्ष और सदस्य नियुक्त: हरदीप सिंह मुंडियन पुनर्वास और आवश्यक सहायता के लिए 2303 बाढ़ प्रभावित गांवों की पहचान की गई राजस्व मंत्री ने डीसी और एसडीएम को नोडल प्रतिनिधियों को पूर्ण सहयोग देने का निर्देश दिया