पंजाब के राज्यपाल ने कटारिया ने पटियाला जिले में बाढ़ से हुए नुकसान का जायजा लिया

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Listen to this article

राज्यपाल ने घग्गर की समस्या के स्थायी समाधान को पंजाब और हरियाणा से मिल-बैठकर चर्चा करने की सलाह दी

घनौर,,  13 सितंबर। पंजाब के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया बाढ़ से हुए नुकसान का जायजा लेने के लिए पटियाला पहुंचे। उन्होंने घग्गर नदी की समस्या के स्थायी समाधान के लिए पंजाब और हरियाणा को आपस में मिल- बैठने की सलाह दी।
इस अवसर पर राज्यपाल ने पटियाला के डिप्टी कमिश्नर डॉ. प्रीति यादव, एसएसपी वरुण शर्मा सहित सेना और जिला प्रशासन के अधिकारियों के साथ बाढ़ को लेकर समीक्षा बैठक की। इसके बाद उन्होंने सराला हैड का दौरा कर घग्गर नदी का भी जायजा लिया। उन्होंने निर्देश दिए कि घग्गर के कमजोर बांधों को और मजबूत किया जाए। सर्किट हाउस में पत्रकारों से बातचीत में राज्यपाल कटारिया ने कहा कि इस बार पंजाब में 1988 की बाढ़ से भी अधिक पानी आने के कारण लोगों को बहुत भारी नुकसान हुआ है। नुकसान की भरपाई के लिए सरकार द्वारा ठोस कदम उठाए गए हैं।
उन्होंने कहा कि यह सराहनीय है कि बाढ़ से निपटने के लिए प्रशासन, पुलिस, सेना और आम लोगों ने बहुत अच्छा तालमेल दिखाया है। उन्होंने कहा कि जल निकासी विभाग ने बताया है कि मकरौड़ साहिब से कड़ैल तक घग्गर को चौड़ा करने और हांसी-बुटाना नहर के साइफनों का मसला सुलझाने की आवश्यकता है। एक सवाल पर राज्यपाल ने कहा कि प्रधानमंत्री द्वारा बाढ़ में हुए नुकसान के तात्कालिक समाधान के रूप में पंजाब को 1600 करोड़ रुपये दिए गए हैं। आगे के नुकसान के संबंध में जो भी अनुमान होगा, उसके लिए केंद्र सरकार सहयोग करेगी। डैमों में पानी की क्षमता और बढ़ते पानी के बारे में समय पर जानकारी व सूचनाएं साझा करना अनिवार्य है। तकनीकी ढंग से काम करके बाढ़ से होने वाले नुकसान से बचा जा सकता है। उन्होंने कहा कि मिट्टी आने से डैम की क्षमता कम हो सकती है, लेकिन उनकी सुरक्षा पर कोई संदेह नहीं है।
इसके पहले प्रशासन के साथ बैठक में कटारिया ने कहा कि लगभग 60 चिन्हित स्थानों पर घग्गर के बांध पक्के करने की जरूरत है। समय-समय पर निगरानी भी रखी जानी चाहिए। डिप्टी कमिश्नर डॉ. प्रीति यादव ने राज्यपाल को पटियाला जिले में जिला प्रशासन द्वारा बाढ़ से बचाव के प्रबंधों की जानकारी दी।

Leave a Comment

पंजाब सरकार बाढ़ प्रभावित लोगों की सेवा के लिए दिन-रात काम कर रही है- हरपाल सिंह चीमा हम बाढ़ प्रभावित लोगों के घर-घर जाकर उन्हें पूरा मुआवजा देंगे- हरजोत सिंह बैंस कैबिनेट मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने मुख्यमंत्री राहत कोष में 2 लाख रुपये दान किए जल जनित रोगों के प्रसार को रोकने के लिए विशेष उपाय किए जा रहे हैं- बरिंदर कुमार गोयल कैबिनेट मंत्री लाल चंद कटारूचक की देखरेख में जिला पठानकोट के 25 बाढ़ प्रभावित गांवों में बड़े पैमाने पर सफाई अभियान चलाया गया*