कंगना रनोट को सुप्रीम कोर्ट का राहत देने से इनकार; महिला किसान को ₹100 में धरना देने वाली बताया था

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Listen to this article

12 सितम्बर- हिमाचल के मंडी से BJP सांसद एवं बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनोट को सुप्रीम कोर्ट से झटका लगा है। कोर्ट ने उनकी मानहानि की शिकायत रद्द करने संबंधी याचिका खारिज कर दी है। यह मामला 2021 का है, जब किसान आंदोलन चल रहा था। उस दौरान कंगना ने बठिंडा के गांव बहादुरगढ़ जंडिया की रहने वाली 87 वर्षीय बुजुर्ग महिला किसान महिंदर कौर को 100-100 रुपए लेकर धरने में शामिल होने वाली महिला बताते हुए ट्वीट किया था। इसके खिलाफ महिंदर कौर ने कोर्ट में केस दर्ज करवाया था। कंगना का कहना था कि उन्होंने केवल एक वकील की पोस्ट को रि-पोस्ट किया था। शुक्रवार को सुप्रीम कोर्ट के जस्टिस विक्रम नाथ और जस्टिस संदीप मेहता की बेंच ने कंगना की दलीलों को सुनते हुए साफ किया कि आपके ट्वीट को केवल रि-ट्वीट नहीं कहा जा सकता। आपने उसमें मसाला जोड़ा है। इसका क्या मतलब है, इसकी एक्सप्लेनेशन ट्रायल कोर्ट ही करेगा। यह सफाई आप वहीं दीजिएगा।कंगना ने किसान आंदोलन के दौरान एक ट्वीट करते हुए लिखा था कि- किसान आंदोलन में महिलाएं 100 रुपए में शामिल होती हैं। कंगना ने किसान आंदोलन को लेकर एक पोस्ट पर कमेंट भी किया था। इसमें एक बुजुर्ग महिला की फोटो थी। एक्ट्रेस ने लिखा, ‘हाहाहा, ये वही दादी है, जिसे टाइम मैग्जीन में भारत की पावरफुल महिला होने पर फीचर किया गया था। वो 100 रुपए में उपलब्ध है। पाकिस्तानी जर्नलिस्ट ने भारत के लिए इंटरनेशनल पीआर को हाईजैक कर लिया है, जो शर्मिंदगी भरा रास्ता है। हमें इंटरनेशनली बोलने के लिए अपने लोगों की जरूरत है।महिंदर कौर ने कंगना के ट्वीट के बाद 4 जनवरी 2021 को मानहानि का केस दायर किया था। करीब 13 महीने सुनवाई चली, जिसके बाद बठिंडा की अदालत ने कंगना को समन जारी करते हुए पेश होने का आदेश दिया था। इसके बाद कंगना ने पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट में राहत की याचिका दायर की थी, जिसे अब खारिज कर दिया गया है।

Leave a Comment

बलजिंदर ढिल्लों ने अमन अरोड़ा की उपस्थिति में पंजाब कृषि खाद्यान्न निगम के अध्यक्ष का पदभार संभाला • अमन अरोड़ा ने नए चेयरमैन को बधाई दी और उन्हें सीएम मान के ‘रंगला पंजाब’ के विजन को साकार करने के लिए पूरे जोश के साथ काम करने के लिए प्रेरित किया

गुरुग्राम की ताइक्वांडो खिलाड़ी तीन बहनों ने अंतरराष्ट्रीय मंच पर बढ़ाया भारत का मान: मंत्री राव नरबीर सिंह, मंत्री ने अंतरराष्ट्रीय ताइक्वांडो खिलाड़ी गीता यादव, रीतू यादव और प्रिया यादव से मुलाकात कर उनकी उपलब्धियों पर दी शुभकामनाएं , तीनों बहनों का एशिया और इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में हुआ है नाम दर्ज

राजकीय अस्पतालों में चिकित्सकों की कमी पूरा करने के लिए जल्द भर्ती किए जाएंगे 500 डॉक्टर: आरती सिंह राव स्वास्थ्य मंत्री ने कुरुक्षेत्र में किया अस्पताल का औचक निरीक्षण निर्माण कार्य को जल्द से जल्द पूरा करने के दिए निर्देश