11 सितम्बर-
लुधियाना के ससराली गांव में हाल ही में आई बाढ़ से प्रभावित लोगों की मदद हमारे पूर्वांचली भाइयों द्वारा की गई। बाढ़ के कारण स्थानीय निवासियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा, लेकिन इस कठिन समय में समाज के विभिन्न वर्गों ने एकजुट होकर राहत कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
इस मौके पर एम एल ए अशोक पराशर पप्पी और लेबर बोर्ड पंजाब के मेम्बर अजय मित्तल ने पूरी टीम की हौंसलाफजाई की ओर कहा कि जैसे लॉकडाउन के दौरान पंजाब ने भी देशभर में ज़रूरतमंदों की सहायता की थी। उसी भावना को ध्यान में रखते हुए हमारे पूर्वांचली भाई , शेरपुर रेहड़ी फड़ी एसोसिएशन द्वारा ससराली गांव के बाढ़ पीड़ित परिवारों के साथ खड़े हैं। एकजुटता की ऐसी मिसालें दशकों तक याद रखे जाते है।
इसी लड़ी के तहत शेरपुर की रेहड़ी फड़ी यूनियन, पंजाब प्रवासी संघ, 100 फूटा सब्जी मंडी , मछली मार्केट को दविंदर शेरपुरी और धनु कुमार ने एकजुट किया और राहत सामग्री वितरित की।
राहत सामग्री में बड़ी मात्रा में ज़रूरी सामान वितरित किया गया, जिसमें केले, पानी , सूखा राशन और अन्य दैनिक उपयोग की वस्तुएँ शामिल है। इस पहल ने साबित किया है कि मुश्किल समय में एक-दूसरे का साथ देना ही सच्ची मानवता है। इस मौके पर दानी सज्जन मुख्तयार सिंह, राम आदर्श, सोनू गर्ग, विनोद गर्ग, दविंदर शेरपुरी, मोहित मित्तल, संदीप सिंगला, धनु सिंह, अजय मित्तल, रोहित पाल राहुल सरवन इसू सेवा में उपस्थित थे।