दिल्ली-MP झारखंड, तेलंगाना 4 राज्यों से 5 आतंकी गिरफ्तार: सोशल मीडिया के जरिए पाकिस्तानी हैंडलर्स के संपर्क में थे

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Listen to this article

11 सितम्बर-
दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल और सेंट्रल एजेंसियों ने टेरर मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है। यह जानकारी स्पेशल सेल के ACP प्रमोद सिंह कुशवाहा ने गुरुवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में दी। पुलिस ने बताया, झारखंड से दो, दिल्ली से एक, तेलंगाना से एक और मध्य प्रदेश से एक संदिग्ध को अरेस्ट किया गया है। संदिग्ध आतंकियों के पास से सल्फर पाउडर, सल्फ्यूरिक एसिड, नाइट्रिक एसिड, सोडियम बाइकार्बोनेट, बॉल बियरिंगस और सेफ्टी ग्लास, रेस्पिरेटरी मास्क, सर्किट वायर, मदर बोर्ड, लैपटॉप और हथियार मिले हैं। ये सोशल मीडिया के जरिए पाकिस्तानी हैंडलर्स के संपर्क में थे। ACP प्रमोद सिंह कुशवाहा ने बताया, उसने इन्हें “खिलाफत मॉडल” अपनाने को कहा था। इन्हें हमलों के लिए एक ठिकाना खोजना था। इसके अलावा और लोगों भी इससे जोड़ने का टास्क दिया गया था।”
“टीम के लीडर दानिश को गजवा नाम दिया गया। उसका कोड नेम था CEO। ये लोग इस काम को प्रोफेशनली अंजाम दे रहे थे। “ये पांचों लोग 20 से 25 साल के हैं। दानिश झारखंड से था। इसी ने बाकी लोगों को जोड़ा था। इसके बाद आफताब अंसारी था। ये मुंबई का रहने वाला है। मीट बेचने का काम करता था। “आफताब को टारगेटेड किलिंग का काम दिया गया था। ये जब दिल्ली से वापस जाने वाला था तब इसे और इसके साथी सूफियान को अरेस्ट किया गया। इनके एक और साथी कामरान कुरैशी को मध्य प्रदेश के रायगढ़ से पकड़ा गया और एक पांचवें आदमी हुजेफा को तेलंगाना में निजामाबाद से अरेस्ट किया गया।”

Leave a Comment