रशिया में लुधियाना, पंजाब सहित भारत के युवाओं को नौकरी के बहाने जबरन आर्मी में भर्ती कर युद्ध में उतारा, वापिस लाने की अपील

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Listen to this article

लुधियाना 11 सितंबर। रशिया द्वारा भारत से धोखा करने का प्रयास किया जा रहा है। दरअसल, रुस सरकार द्वारा लुधियाना व पंजाब सहित भारत के युवाओं को नौकरी के बहाने रशिया ले जाया जा रहा है। जिसके बाद उन्हें जबरन आर्मी में भर्ती कर युक्रेन के खिलाफ युद्ध के लिए मैदान में उतारा जा रहा है। इस संबंध में रुस में फंसे भारतीयों की कई वीडियो सामने आई है। जिसमें उनकी और से अपने साथ हो रहे व्यवहार की जानकारी दी है। उनकी और से भारत सरकार और पंजाब सरकार से वापिस लाने की अपील की है। हालांकि इस मामले में एनआरआई मंत्री संजीव अरोड़ा द्वारा भी संज्ञान लिया जा रहा है। जिसके चलते युवाओं को जल्द वापिस लाने का प्रयास किया जा रहा है। बताया जा रहा है कि रुस में लुधियाना, जालंधर, चंडीगढ़, जम्मू व पटना के युवा फंसे हुए हैं। जिन्हें जबरन सेना में भर्ती किया जा रहा है।

ज्यादा पैसा कमाने का लालच देकर ले गए साथ
वायरल हो रही वीडियो में युवाओं ने आरोप लगाया कि उन्हें ज्यादा पैसों का लालच देकर रशिया ले जाया गया। लेकिन वहां पर जाकर एक जगह बंद कर दिया गया। जहां पर खाने के लिए भी कुछ नहीं दिया जा रहा। जबकि उन्हें बाद में आर्मी की वर्दी पहानकर युद्ध में उतारा जा रहा है।

फ्रंटलाइन में रखे जा रहे भारतीय युवा
युवाओं ने आरोप लगाया कि कुछ दिन पहले पंजाब के अलावा भारत के अलग अलग स्टेट से 15 युवाओं को ले जाया गया। जिन्हें फ्रंटलाइन पर रखकर युद्ध लड़ा जा रहा है। युवाओं का आरोप है कि 6 युवक लड़ाई के लिए भेजे जा चुके हैं। जबकि बाकियों को तैयार किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि भारत व पंजाब सरकार जल्द उन्हें वापिस बुला लें, नहीं तो उन्हें भी युद्ध में उतार दिया जाएगा।

Leave a Comment