पटियाला में हादसा, 52 सीटर बस में ठूंस-ठूंस कर भरी थी 130 सवारियां, मची चीख-पुकार, कई घायल

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Listen to this article

11 सितम्बर- पंजाब के पटियाला में वीरवार को पीआरटीसी बस हादसे का शिकार हो गई। 52 सीटर बस में ठूंस-ठूंस कर 132 यात्रियों को चढ़ाया गया था। बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ो से जा टकराई। हादसे में कई यात्री घायल हुए हैं। हादसे के बाद घटना स्थल पर यात्रियों की चीख-पुकार मच गई। घायलों का नजदीक के अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। पेड़ से टकराने के बाद बस बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुई है। पेड़ की एक बड़ी टहनी बस के अंदर तक घुस गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची है। ओवरलोडिंग के कारण चालक बस से संतुलन खो बैठा और बस विशालकाय पेड़ से जा टकराई। हादसे में बस के चालक, ड्राइवर समेत 15 सवारियों घायल हुई हैं। बस में ज्यादातर स्कूलों व कॉलेजों में पढ़ने वाले स्टूडेंट्स थे।
बस कंडक्टर और ड्राइवर की टांगें टूट गई हैं। वहीं एक लड़की का कूल्हा टूटने की जानकारी सामने आ रही है। बाकी यात्रियों को मामूली चोटें आई हैं।

Leave a Comment