PRTC बस कंडक्टर की गुंडागर्दी, महिला को बस से नीचे फेंका, जड़े थप्पड़… कपड़े फाड़े,

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Listen to this article

10 सितम्बर- पंजाब के मोगा में बीआरटीसी बस कंडक्टर ने गुंडागर्दी दिखाते हुए बस सवार महिला के साथ बुरी तरह मारपीट की है। आरोपी ने महिला को बस से नीचे फेंका और उसे थप्पड़ मारते हुए उसके कपड़े तक फाड़ दिए। पंजाब के मोगा में बेहद शर्मनाक घटना हुई है। आरोपी कंडक्टर ने पहले महिला को बस से नीचे उतारा और फिर उसे एक के बाद एक कई थप्पड़ जड़े। आरोपी ने महिला के साथ मारपीट करते हुए उसके कपड़े तक फाड़ दिए। वहीं, पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए आरोपी कंडक्टर के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। मौके पर मौजूद लोगों ने इस घटना का वीडियो बनाया। महिला ने आरोपी कंडक्टर के खिलाफ पुलिस को शिकायत दी है।
आरोप है कि कंडक्टर ने मनप्रीत कौर को जबरदस्ती धक्का देकर बस से नीचे गिरा दिया और खुद भी उतरकर उसके साथ मारपीट की। आरोपी ने उसका गला पकड़कर कपड़े तक फाड़ दिए। पीड़िता को गंभीर चोटें आईं हैं। मौके पर मौजूद राहगीरों ने महिला को बचाया। इसके बाद उसकी सहकर्मी किरनजीत कौर की मदद से उसे सिविल अस्पताल मोगा दाखिल कराया गया।
पंजाब राज्य महिला कमिशन ने मोगा पुलिस को बस कंडक्टर के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करते हुए उसे जल्द गिरफ्तार करने के निर्देश दिए हैं। पुलिस चौकी फोकल प्वाइंट में महिला ने अपने बयान दर्ज कराए हैं। पुलिस ने कंडक्टर अमनदीप सिंह के खिलाफ धारा 74, 115(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस अधिकारी का कहना है कि जल्द आरोपी बस कंडक्टर अमनदीप सिंह को गिरफ्तार किया जाएगा।
बता दें कि इससे पहले मोगा में इसी तरह साल 2015 में ऑर्बिट बस कांड हुआ थी। एक प्राइवेट बस से एक लड़की की नीचे फेंक दिया गया था।

Leave a Comment

आगामी खरीफ सीजन खरीद को लेकर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने दिए निर्देश मुख्यमंत्री का ऐलान: किसानों की फसलें एमएसपी पर खरीदना करें सुनिश्चित खरीफ सीजन से पहले सरकार की ऐतिहासिक पहल – मंडियों में 24 घंटे तैनात होंगे निरीक्षक एसएमएस के माध्यम से मिलेंगी किसानों को गेट पास और अन्य जानकारी

आगामी खरीफ सीजन खरीद को लेकर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने दिए निर्देश मुख्यमंत्री का ऐलान: किसानों की फसलें एमएसपी पर खरीदना करें सुनिश्चित खरीफ सीजन से पहले सरकार की ऐतिहासिक पहल – मंडियों में 24 घंटे तैनात होंगे निरीक्षक एसएमएस के माध्यम से मिलेंगी किसानों को गेट पास और अन्य जानकारी