पुरानी रंजिश में दो गुटों में झड़प-फायरिंग, गोली लगने से एक जख्मी, कार जलाई

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Listen to this article

पंजाब 10 सितंबर। कपूरथला की सबडिवीजन भुलत्थ के गांव हमीरा में पुरानी रंजिश के चलते दो गुटों में खूनी संघर्ष होने की खबर है। हमलावरों ने एक इनोवा गाड़ी को आग लगा दी और 3 राउंड फायरिंग भी की। फायरिंग में एक व्यक्ति गोली लगने से घायल हो गया। उसको इलाज के लिए कपूरथला के सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां ड्यूटी डॉक्टर ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए रेफर कर दिया। डीएसपी भुलत्थ करनैल सिंह ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि घायल की पहचान जसवंत सिंह वासी गांव हमीरा के रूप में हुई है। घटनास्थल से 3 खोल भी बरामद हुए हैं। उन्होंने यह भी बताया कि दोनों गुटों में मंगलवार शाम भी नई कचहरी के नजदीक झड़प हुई थी, जिसमें तेजधार हथियारों से कुछ युवकों ने हमला किया था। डीएसपी ने बताया कि पहले देर शाम कपूरथला में हुए झगड़े के बाद देर रात लगभग 10 बजे गांव में कुछ अज्ञात हमलावर आए और उन्होंने एक घर के बाहर खड़ी इनोवा कार को आग लगा दी। इनोवा को आग लगने और शोर सुनकर कार मालिक जसवंत सिंह जब घर के बाहर आया तो हमलावरों ने उस पर फायरिंग कर दी, जिसमें एक गोली जसवंत सिंह की बांह में लगने से वह घायल हो गया। डीएसपी करनैल सिंह ने बताया कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। घायल जसवंत सिंह के बयान दर्ज करने के लिए जांच अधिकारी कार्यवाही कर रहा है।

Leave a Comment

आगामी खरीफ सीजन खरीद को लेकर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने दिए निर्देश मुख्यमंत्री का ऐलान: किसानों की फसलें एमएसपी पर खरीदना करें सुनिश्चित खरीफ सीजन से पहले सरकार की ऐतिहासिक पहल – मंडियों में 24 घंटे तैनात होंगे निरीक्षक एसएमएस के माध्यम से मिलेंगी किसानों को गेट पास और अन्य जानकारी