अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस पर हिमाचल प्रदेश के सीएम सुक्खू का बड़ा ऐलान

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Listen to this article
समारोह में ऐलान करते हिमाचल प्रदेश के सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू

पूर्ण साक्षर राज्य बना हिमाचल प्रदेश, 99.02% साक्षरता दर के साथ टॉप पर, देश का चौथा लिटरेट स्टेट

चंडीगढ़, 8 सितंबर। अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस पर हिमाचल प्रदेश सुखविंदर सिंह सुक्खू ने सोमवार को बड़ा ऐलान किया। उन्होंने शिमला के पीटरहॉफ में आयोजित कार्यक्रम में उत्साहित होकर कहा कि हिमाचल पूर्ण साक्षर राज्य बन गया है।
सीएम ने यह भी बताया कि उल्लास यानि न्यू इंडिया लिटरेसी प्रोग्राम के तहत हिमाचल देश का चौथा पूर्ण साक्षर राज्य हो गया। देश में अभी तक उल्लास कार्यक्रम के तहत त्रिपुरा, मिजोरम और लक्षद्वीप पूर्ण साक्षर राज्य घोषित थे। इन तीनों को पछाड़कर हिमाचल प्रदेश 99.02 फीसदी साक्षरता दर के साथ देश में शीर्ष पर पहुंच गया। अभी तक मिजोरम 98.02 प्रतिशत साक्षरता दर के साथ पहले पायदान पर, लक्षद्वीप 97.3 फीसदी के साथ दूसरे और त्रिपुरा 97.3 प्रतिशत साक्षरता के साथ तीसरे नंबर पर है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि अब हिमाचल नंबर-वन हो गया है। यहां बता दें केंद्र सरकार के मानकों के तहत जब किसी राज्य में 95 फीसदी या इससे अधिक आबादी साक्षर हो जाती हैं, तब उसे पूर्ण साक्षर राज्य घोषित किया जाता है। राज्य सरकार द्वारा केंद्र को भेजे पत्र के मुताबिक, हिमाचल में 99.02% लोग साक्षर हो गए हैं। वहीं जबकि राष्ट्रीय स्तर पर साक्षरता दर अभी 80.9 फीसदी है।

Leave a Comment

23,015 लोगों को निकाला गया, 123 राहत शिविरों में 5,416 लोगों को शरण दी गई: हरदीप सिंह मुंडियन *बाढ़ प्रभाव अपडेट: तीन और लोगों की जान गई, प्रभावित जनसंख्या बढ़कर 3.87 लाख से अधिक हुई *फसल का नुकसान 1.84 लाख हेक्टेयर से अधिक पहुंचा*