विकास की आस : चंडीगढ़ पीजीआई ने सारंगपुर विस्तार प्रोजेक्ट का तैयार होगा मास्टर प्लान

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Listen to this article

प्लान, 50 एकड़ में बनेंगे मेडिकल कॉलेज, कैंसर इंस्टीट्यूट और सुपर स्पेशियलिटी ब्लॉक

चंडीगढ़, 8 सितंबर। अब पीजीआई ने सारंगपुर विस्तार प्रोजेक्ट के लिए मास्टर प्लान तैयार करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के निर्देश पर इसके लिए आर्किटेक्ट कंसल्टेंट नियुक्त करने की प्रक्रिया भी चल रही है।
जानकारी के मुताबिक यह प्रोजेक्ट 50.76 एकड़ जमीन पर विकसित होगा। जिसमें नया मेडिकल कॉलेज, एडवांस्ड कैंसर इंस्टीट्यूट, ट्रॉमा सेंटर और सुपर स्पेशियलिटी ब्लॉक शामिल होंगे। इसमें सारंगपुर विस्तार के लिए मास्टर प्लान तैयार किया जा रहा है। मई में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा की अध्यक्षता में हुई बैठक में विजन 2047 पर जोर दिया गया था।
इस मीटिंग में तय हुआ था कि पीजीआई का विस्तार पूरे उत्तरी भारत की स्वास्थ्य सुविधाओं को नए स्तर पर ले जाएगा। पीजीआई ने 2017 में 50 एकड़ जमीन की मांग की थी। चंडीगढ़ प्रशासन ने शुरू में 1011 करोड़ रुपए मांगे। बाद में केंद्र के हस्तक्षेप के बाद नो प्रॉफिट-नो लॉस आधार पर जमीन दी गई। 2020 में लीज साइन हुई और तय हुआ कि पीजीआई हर साल 4.52 करोड़ रुपए ग्राउंड रेंट देगा। कोविड के कारण निर्माण प्रक्रिया में देरी हो गई थी।

Leave a Comment

23,015 लोगों को निकाला गया, 123 राहत शिविरों में 5,416 लोगों को शरण दी गई: हरदीप सिंह मुंडियन *बाढ़ प्रभाव अपडेट: तीन और लोगों की जान गई, प्रभावित जनसंख्या बढ़कर 3.87 लाख से अधिक हुई *फसल का नुकसान 1.84 लाख हेक्टेयर से अधिक पहुंचा*

नदियों के लिए बाढ़ के मैदानों को छोड़ना ज़रूरी है – संत सीचेवाल *प्रकृति के करीब रहने से ही मिलेगी बाढ़ से राहत *पंजाब को 900 किलोमीटर मिट्टी के तटबंधों को मजबूत करने की जरूरत है* प्रत्येक ट्यूबवेल पर पांच पेड़ लगाने से 70 लाख नए पौधे जुड़ेंगे*

भगवंत मान के नेतृत्व वाली पंजाब कैबिनेट ने बाढ़ प्रभावित निवासियों को राहत देने के लिए ऐतिहासिक फैसले लिए बाढ़ के कारण खेतों में जमा हुई रेत को बेचने के लिए किसानों को अधिकार देने हेतु “जिस्दा खेत, यूएसडीए रिट” को मंजूरी दी गई मुख्यमंत्री ने अस्पताल से वर्चुअली बैठक की अध्यक्षता की फसल नुकसान के लिए 20,000 रुपये प्रति एकड़ मुआवजे को मंजूरी दी गई, जो देश में अब तक का सबसे अधिक है