पंजाब कैबिनेट मीटिंग जारी, CM मान अस्पताल से जुड़े:बाढ़ पीड़ितों के लिए राहत का ऐलान संभव, मेरी खेत-मेरी रेत नीति लागू होने के आसार

अस्पताल से ही मंत्रियों से वर्चुअल मीटिंग करते सीएम भगवंत सिंह मान

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Listen to this article
पंजाब कैबिनेट की मीटिंग में मौजूद मंत्री
पंजाब में बाढ़ से बने हैं ऐसे हालात

8 सितम्बर – पंजाब में कैबिनेट की अहम मीटिंग शुरू हो गई है। मीटिंग सीएम रिहायश पर हो रही है, जिसमें मुख्यमंत्री भगवंत मान अस्पताल से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए शामिल हुए हैं। इस बैठक में बाढ़ प्रभावित किसानों के लिए बड़ा ऐलान होने की संभावना है।

साथ ही माइनिंग पॉलिसी में बदलाव लगभग तय माना जा रहा है। नई पॉलिसी के तहत “मेरी खेत, मेरी रेत” नीति लागू की जा सकती है, जिसके तहत किसानों को अपने खेतों से रेत निकालने की अनुमति होगी और उसका मालिकाना हक भी उन्हीं के पास रहेगा। मीटिंग के बाद वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे।जानकारी के मुताबिक 1988 के बाद पहली बार पंजाब में इतनी बड़ी बाढ़ आई है। राज्य के 23 जिले बाढ़ की चपेट में हैं। लोगों के खेत पानी में डूबे हैं। उनमें मिट्टी और रेत आ गई है। हालात यह हैं कि किसान अगली फसल के लिए कैसे तैयारी करें।
यह मांग किसान भी उठा रहे थे। ऐसे में सरकार की तरफ से ऐलान किया गया कि हम माइनिंग पॉलिसी में बदलाव करने जा रहे हैं। माना जा रहा है कि सरकार द्वारा आज मीटिंग में ऐलान होगा।
राज्य के 23 जिलों में 1996 गांव बाढ़ से प्रभावित हैं। वहीं, 3,87,013 लोग प्रभावित हैं। वहीं, 46 लोगों की जान गई है। तीन लोग अभी गायब हैं। हालांकि पंजाब सरकार ने पहले कैबिनेट बुलाई थी, लेकिन अचानक सीएम भगवंत मान की तबीयत बिगड़ गई थी।

इसके बाद सीएम का दौरा कैंसिल कर दिया गया था। साथ ही मीटिंग स्थगित की गई थी। इसके बाद उन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। वहीं, अब उनकी सेहत में सुधार हो रहा है।

Leave a Comment

23,015 लोगों को निकाला गया, 123 राहत शिविरों में 5,416 लोगों को शरण दी गई: हरदीप सिंह मुंडियन *बाढ़ प्रभाव अपडेट: तीन और लोगों की जान गई, प्रभावित जनसंख्या बढ़कर 3.87 लाख से अधिक हुई *फसल का नुकसान 1.84 लाख हेक्टेयर से अधिक पहुंचा*

नदियों के लिए बाढ़ के मैदानों को छोड़ना ज़रूरी है – संत सीचेवाल *प्रकृति के करीब रहने से ही मिलेगी बाढ़ से राहत *पंजाब को 900 किलोमीटर मिट्टी के तटबंधों को मजबूत करने की जरूरत है* प्रत्येक ट्यूबवेल पर पांच पेड़ लगाने से 70 लाख नए पौधे जुड़ेंगे*

भगवंत मान के नेतृत्व वाली पंजाब कैबिनेट ने बाढ़ प्रभावित निवासियों को राहत देने के लिए ऐतिहासिक फैसले लिए बाढ़ के कारण खेतों में जमा हुई रेत को बेचने के लिए किसानों को अधिकार देने हेतु “जिस्दा खेत, यूएसडीए रिट” को मंजूरी दी गई मुख्यमंत्री ने अस्पताल से वर्चुअली बैठक की अध्यक्षता की फसल नुकसान के लिए 20,000 रुपये प्रति एकड़ मुआवजे को मंजूरी दी गई, जो देश में अब तक का सबसे अधिक है