मुलाकात के दौरान पंजाब में बाढ़ के हालात जानें, मदद का आश्वासन दिया
मोहाली, 8 सितंबर। मोहाली के फोर्टीस अस्पताल में दाखिल पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान का हाल जानने हरियाणा के सीएम नायब सैनी पहुंचे। उन्होंने सोमवार को सीएम मान से लगभग बीस मिनट मुलाकात की। हालांकि उन्होंने मीडिया से बातचीत नहीं की।
इस बारे में पंजाब सरकार की तरफ से बयान जारी कर कहा गया कि दोनों सीएम मान और सैनी के बीच महत्वपूर्ण विषयों पर भी चर्चा हुई। इस दौरान मुख्यमंत्री सैनी ने पंजाब में बाढ़ के हालातों की भी जानकारी ली। साथ ही हरसंभव मदद का भरोसा दिलाते हुए कहा कि बाढ़ के चलते उत्पन्न हुए हालात में हरियाणा, पंजाब के साथ खड़ा है। उन्होंने पंजाब के बाढ़ की स्थिति से उबरने और सीएम के जल्द स्वस्थ होने की कामना की।
यहां गौरतलब है कि सीएम मान की बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा करने के बाद तबियत बिगड़ गई थी। हालांकि अब उनकी सेहत में लगातार सुधार हो रहा है, लेकिन अभी वे डॉक्टरों की निगरानी में हैं। अस्पताल प्रशासन के मुताबिक मुख्यमंत्री को धड़कन धीमी होने और कमजोरी की शिकायत के बाद अस्पताल लाया गया था। 2 सितंबर को सीएम भगवंत मान ने बाढ़ से प्रभावित फिरोजपुर का दौरा किया था। इसके बाद 3 सितंबर रात को उनकी तबीयत बिगड़ गई। 4 सितंबर को सुबह आम आदमी पार्टी के सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल उनसे मिलने चंडीगढ़ स्थित सीएम आवास पर पहुंचे थे।
————