अनंत चतुर्दशी से पहले व्हाट्सएप पर बम लगाने की धमकी के बाद मुंबई हाई-अलर्ट पर

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Listen to this article

वाहनों में 400 किलो आरडीएक्स लाने की थ्रेट कॉल से पुलिस प्रशासन हो गया मुस्तैद

चंडीगढ़, 5 सितंबर। मुंबई ट्रैफिक कंट्रोल रूम को शुक्रवार को उसके आधिकारिक व्हाट्सएप नंबर पर बम लगाने की धमकी मिली। जिसमें अनंत चतुर्दशी पर हमले की योजना की चेतावनी दी गई।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, मैसेज में दावा किया गया कि शहर भर के वाहनों में कई मानव बम रखे गए हैं। साथ ही आरडीएक्स से बड़े विस्फोट की धमकी दी गई। संदेश में दावा किया गया कि शहर भर के 34 वाहनों में बम लगाए गए हैं। बड़े पैमाने पर विनाश सुनिश्चित करने के लिए 400 किलो आरडीएक्स रखा गया है। इसमें यह भी दावा किया गया कि लश्कर-ए-जेहादी समूह से जुड़े 14 पाकिस्तानी आतंकवादी भारत में घुस आए हैं। यह धमकी अनंत चतुर्दशी से ठीक पहले आई है। जब हजारों भक्त गणेश प्रतिमा विसर्जन के लिए मुंबई भर में इकट्ठा होते हैं।

कई मीडिया रिपोर्टों में बताया गया कि गुरुवार शाम को व्हाट्सएप के ज़रिए धमकी भरा संदेश भेजने वाले ने खुद को एक पाकिस्तानी आतंकवादी संगठन से जुड़ा बताया, जिससे गंभीरता और बढ़ गई। यहां बता दें कि 2008 में, 26 नवंबर को मुंबई हमलों में 175 लोग मारे गए थे, जिसमें 300 लोग और नौ हमलावर शामिल थे। कानून प्रवर्तन एजेंसियां विभिन्न सुरागों पर काम कर रही हैं, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि कोई अप्रत्याशित घटना ना घटे। पुलिस ने प्रमुख स्थानों पर जांच तेज़ कर दी है। अतिरिक्त बल तैनात किए हैं और धमकी के स्रोत का पता लगाने को जांच शुरू कर दी है।
———-

Leave a Comment