Listen to this article
अमृतसर,, 3 सितंबर। नामचीन पंजाबी सिंगर पम्मी बाई अपनी टीम के साथ यहां बाढ़ प्रभावित इलाकों में पहुंचे। उन्होंने लोगों को दवाइयां व चिकित्सीय सहायता उपलब्ध कराईं।
जानकारी के मुताबिक सिंगर पम्मी बाई ने चमियारी और सुधार क्षेत्रों का दौरा किया। उनके साथ डॉक्टरों की टीम भी मौजूद थी, जिसमें खासतौर पर महिला डॉक्टरों को शामिल किया गया। ताकि बीमार और गर्भवती महिलाओं को सही समय पर इलाज मिल सके। उन्होंने बताया कि बाढ़ की तबाही देखकर उनका दिल दहल उठा। उन्होंने भावुक होकर कहा, चाहे कोई पंजाबी देश-विदेश में कहीं भी हो, वह इस समय अपने लोगों की मदद के लिए तैयार रहें। डिप्टी कमिश्नर साक्षी साहनी ने पम्मी बाई और उनकी टीम का आभार जताया।