पंजाब के ‘इंडस्ट्रियल-हब’ लुधियाना में सतलुज दरिया उफान पर, नाले ओवरफ्लो होने से गंदा पानी घरों में घुसा

लुधियाना का बुड्‌ढा दरिया ओवरफ्लो होने लगा तो नगर निगम प्रशासन ने डिस्पोजल पंप से पानी निकाला

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Listen to this article
बुड्‌ढे नाले के आसपास गलियों में पानी भर गया

लुधियाना,,  3 सितंबर। महानगर में बीती रात से मूसलाधार बारिश हुई, जो बुधवार तड़के तक जारी रही। नतीजतन, शहर के आउटर एरिया के अलावा सभी बाजारों और पॉश इलाकों में भी जलभराव हो गया।
जानकारी के मुताबिक सतलुज दरिया भी कल से ओवरफ्लो चल रहा है। धुस्सी बांध और ससराली कालोनी के लोग पिछले कई दिनों से बांध पर ही रात बिता रहे हैं। ससराली बांध भी काफी नाजुक हो चुका है। प्रशासनिक अधिकारी लगातार शहर के सभी बांधों पर नजर रखे हुए हैं।
पावरकाम की बात की जाए तो बारिश के कारण 15 से अधिक फीडर खराब है, जिनकी मरम्मत की जा रही है। 150 से अधिक ट्रांसफॉर्मर जल चुके हैं। बिजली विभाग का भी करोड़ों का नुकसान हो चुका है। मानसून से पहले नगर निगम प्रशासन ने बुड्‌ढे दरिया और गंदे नाले के अलावा सीवर लाइनों की सफाई करने के दावे किए थे, जो भारी बारिश में धुल गए। शहर के कई निचले इलाकों में दुकानों और घरों में गंदा पानी भर गया।

राष्ट्रीय खाद्यान्न संकट में, 4 लाख एकड़ जमीन जलमग्न, गुरमीत खुडियां ने केंद्र से तत्काल राहत की मांग की • कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान के साथ अमृतसर, गुरदासपुर और कपूरथला जिलों के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया। • खुदियां कृषि और ग्रामीण अर्थव्यवस्था पर विनाशकारी प्रभाव को प्रदर्शित करता है • बाढ़ के विनाशकारी प्रभाव से निपटने के लिए बड़े पैमाने पर वित्तीय पैकेज और प्रभावित किसानों को सहायता देने के लिए बढ़े हुए मुआवजे की मांग की गई।