दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता से मिले ब्यास डेरा मुखी ढिल्लों

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने राधा स्वामी सत्संग ब्यास के प्रमुख बाबा गुरिंदर सिंह ढिल्लों से मुलाकात की

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Listen to this article

दिल्ली सीएम अपने दफ्तर में मुलाकात पर बोलीं, मेरा ऑफिस पावन बना

नई दिल्ली,  2 सितंबर। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने राधा स्वामी सत्संग ब्यास के प्रमुख बाबा गुरिंदर सिंह ढिल्लों से मुलाकात की। इस मुलाकात की जानकारी खुद मुख्यमंत्री ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर सांझा करते खुशी जताई।
उन्होंने इसे अपने जीवन का विशेष क्षण बताते हुए लिखा कि राधा स्वामी सत्संग ब्यास के प्रमुख बाबा गुरिंदर सिंह ढिल्लों का सान्निध्य प्राप्त हुआ। उनके पावन आगमन से मुख्यमंत्री जनसेवा सदन सचमुच धन्य हो गया। सीएम रेखा गुप्ता ने आगे लिखा कि डेरा ब्यास सेवा, करुणा और मानवता के उन शाश्वत मूल्यों का प्रतीक है, जो जीवन को सही दिशा और समाज को एकजुट करने का संदेश देता है। उन्होंने कहा कि पूज्य गुरुदेव की वाणी में अपार प्रेम है और उनकी दृष्टि में आशीर्वाद है।
मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि इस सान्निध्य ना केवल सदन को पावन बनाया, बल्कि उनके भीतर यह संकल्प और भी मजबूत हुआ है कि जनसेवा और आध्यात्मिक सेवा एक-दूसरे के पूरक हैं। यही मार्ग राष्ट्र और समाज को वास्तविक समृद्धि और कल्याण की ओर ले जाता है। पूज्य बाबा गुरिंदर सिंह ढिल्लों की शिक्षाएं और संदेश वर्तमान समय में समाज को जोड़ने और सकारात्मक दिशा देने में अहम भूमिका निभा रहे हैं। ऐसे आध्यात्मिक मार्गदर्शन से ना केवल समाज में भाईचारा और एकता बढ़ती है, बल्कि राष्ट्र निर्माण की प्रक्रिया को भी नई ऊर्जा मिलती है।

Leave a Comment

लगभग 20,000 लोगों को निकाला गया, 5167 लोगों को राज्य भर में 174 राहत शिविरों में रखा गया: हरदीप सिंह मुंडियन 3.54 लाख से अधिक लोग प्रभावित, बाढ़ में 30 लोगों की मौत और 1400 गांव प्रभावित भीषण बाढ़ में 1.48 लाख हेक्टेयर से अधिक फसलें क्षतिग्रस्त

पंजाब के राज्यपाल ने अमृतसर के बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा किया राहत एवं बचाव कार्यों में नागरिक , पुलिस और सेना के संयुक्त प्रयासों की सराहना की गई । बचाव कार्यों में प्रयुक्त तकनीक के लिए जिला प्रशासन की सराहना मानव जीवन के साथ-साथ पशुओं को बचाने के लिए किए गए प्रयास प्रशासन की महान उपलब्धि को दर्शाते हैं।