लुधियाना के टैक्सटाइल व्यापारी एकजुट, बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए चला रहे मुहिम

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Listen to this article

पहली इन्फ्लेटेबल रेस्क्यू स्पीड बोट हवाई मार्ग से मुंबई से अमृतसर मंगवाई, और भी मंगवाएंगे

लुधियाना,  2 सितंबर। कारोबारी महानगर लुधियाना के टैक्सटाइल कारोबारी पंजाब के बाढ़ प्रभावित इलाकों में हरसंभव मदद पहुंचा रहे हैं। कैलीबर प्लाजा शॉपकीपर्स वेलफेयर सोसाइटी और लुधियाना टैक्साइटल्स मार्चेंट्स एसोसिएशन की ओर से मुंबई से पहली इन्फ्लेटेबल रेस्क्यू स्पीड बोट हवाई रास्ते मुंबई से अमृतसर मंगवाई गई। इसका संचालन फिलहाल अंबाला में किया जाएगा।
टैक्सटाइल मर्चेंटस एसोसिएशन के प्रवक्ता सोनू निलिबार ने भावुक होकर कहा कि बाढ़ आपदा में हमारा समुदाय कैसे एकजुट हो गया, यह बहुत बड़ी ज़रूरत का समय है। हम बाढ़ प्रभावितों की मदद को हर संभव प्रयास करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। कैलिबर प्लाजा एसी मार्केट शॉपकीपर्स वेलफेयर एसोसिएशन के प्रधान इंदरदीप सिंह ने कहा कि लुधियाना के व्यापारी इस संकट की घड़ी में एकजुट हुए हैं। गीसन्स, एसी मार्केट से रोमी सिंह ने कहा कि हर योगदान व प्रयास मायने रखता है। साथ मिलकर, हम उन परिवारों के लिए आशा और राहत ला सकते हैं जिन्होंने बहुत कुछ खोया है।
योगदान देने वाले स्टोर्स में कोहिनूर आर्ट, पिरोई, मनमोहन सिंह एंड कंपनी, मक्खन सिंह दातार सिंह, रईसा, ठाकुर एम्ब्रॉयडरी, गीसन, खालसा एम्ब्रॉयडरी, छाबड़ा क्रिएशन, कमल एंटरप्राइजेज (मान्य), संगिनी डिज़ाइनर वियर्स लिमिटेड (रास), टेक्सटाइल इनकॉर्पोरेशन, मोहर सिंह मनप्रीत सिंह, देशबीर ट्रेडर्स, अर्निमा आर्ट्स, बलबीर स्टोर, नीलीबार, क्लासिक आर्ट, शिव टेक्स्ट, और कई अन्य शामिल हैं।