पंजाब भाजपा के कार्यकारी मेंबर अमरजीत सिंह टिक्का की प्रधानमंत्री से अपील
लुधियाना, 2 सितंबर। पंजाब भाजपा के कार्यकारी सदस्य अमरजीत सिंह टिक्का ने सूबे में बाढ़ से बिगड़ते हालात पर चिंता जताई है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से अपील की कि इस राष्ट्रीय आपदा घोषित कर तत्काल बड़े पैमाने पर राहत कोष जारी किया जाए।
टिक्का ने कहा कि बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में जनजीवन तबाह हो चुका है। घर, खेत, पशुधन और रोजगार के साधन बर्बाद हो गए हैं। उन्होंने हाल ही में ‘मन की बात’ में बाढ़ राहत कार्यों में जुटे स्वयंसेवकों की सराहना प्रशंसनीय है, लेकिन अब ठोस कदम उठाने की जरूरत है। पंजाबियों ने हमेशा देश की प्रगति में योगदान दिया है, अब सरकार उनका सहारा बने।
उन्होंने उज़ड़े खेती, सड़कों, स्कूलों, स्वास्थ्य संस्थानों और घरों के पुनर्निर्माण के लिए विशेष पैकेज की मांग की। सरकारी आंकड़ों के अनुसार, बाढ़ से लगभग 15,000 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है। 2 लाख एकड़ से अधिक खेती की फसल बर्बाद हुई, 20,000 से ज्यादा मकान क्षतिग्रस्त हुए और सैकड़ों किलोमीटर सड़कें व पुल ध्वस्त हो गए। फिरोजपुर में 40 से अधिक गांव प्रभावित हुए। तरनतारन, गुरदासपुर, जालंधर, रूपनगर और होशियारपुर जिलों में भी भारी तबाही हुई।