काम से लौट रहे युवक से मोबाइल छीनने का प्रयास, चेहरे पर मारा दातर, लगे 19 टांके, हाथ फैक्चर

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Listen to this article

लुधियाना 31 अगस्त। जसपाल बांगड़ रोड पर काम से लौट रहे एक युवक को बदमाशों ने रास्ते में घेर लिया। उन्होंने उनसे मोबाइल छीनने का प्रयास किया। मोबाइल न देने पर बदमाशों ने दातर से हमला कर दिया। जिस कारण उसके मुंह पर टक लग गया और मोबाइल टूट गया। बदमाश मौके से फरार हो गए। युवक के सिर में चोट लगी है और उसके हाथ में भी फ्रेक्चर आया है। जख्मी युवक के चेहरे पर 19 टांके लगे हैं। घटना के समय वह कंपनी से काम खत्म करके घर जा रहा था। ग्यासपुरा महादेव नगर के रहने वाले बृजभान शर्मा ने बताया कि वह जसपाल बांगड़ रोड स्थित एक कंपनी में काम करता है। वह काम खत्म करके घर लौट रहा था। कंगनवाल पुलिस चौकी से करीब आधा किलोमीटर दूरी पर उसे दो बदमाशों ने घेर लिया। लुटेरों ने उससे मोबाइल मांगा। जब उसने मना किया तो बदमाशों ने अपने दो अन्य साथियों को भी बुला लिया। इस हाथापाई में उसका मोबाइल टूट गया। जिसके बाद उस पर हथियार से हमला कर दिया।

लगभग 20,000 लोगों को निकाला गया, 5167 लोगों को राज्य भर में 174 राहत शिविरों में रखा गया: हरदीप सिंह मुंडियन 3.54 लाख से अधिक लोग प्रभावित, बाढ़ में 30 लोगों की मौत और 1400 गांव प्रभावित भीषण बाढ़ में 1.48 लाख हेक्टेयर से अधिक फसलें क्षतिग्रस्त

पंजाब के राज्यपाल ने अमृतसर के बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा किया राहत एवं बचाव कार्यों में नागरिक , पुलिस और सेना के संयुक्त प्रयासों की सराहना की गई । बचाव कार्यों में प्रयुक्त तकनीक के लिए जिला प्रशासन की सराहना मानव जीवन के साथ-साथ पशुओं को बचाने के लिए किए गए प्रयास प्रशासन की महान उपलब्धि को दर्शाते हैं।

लालजीत भुल्लर ने हरिके पत्तन के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों और जल्लोके के बाढ़ प्रभावित परिवारों को राहत सामग्री वितरित की। भोजन किट, पानी, राशन, पशुओं के लिए चारा, भूसा और चारा उपलब्ध कराया गया।