राड़ा साहिब के मुखी संत बलजिंदर सिंह का निधन, कीर्तन के बाद दिल का दौरा आया, फोर्टिस ले जाते समय मौत

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Listen to this article

खन्ना 25 अगस्त। लुधियाना के राड़ा साहिब संप्रदाय के प्रमुख संत बाबा बलजिंदर सिंह का आज यानी सोमवार तड़के निधन हो गया। वे रात 12 बजे तक स्वर्गीय संत ईशर सिंह के बरसी समारोह में कीर्तन कर रहे थे। इसके बाद वे अपने कमरे में आराम करने गए। तड़के उन्हें सीने में दर्द हुआ। उन्हें तुरंत ट्रस्ट के अस्पताल ले जाया गया। वहां से फोर्टिस अस्पताल ले जाते समय रास्ते में ही उनका निधन हो गया। संत बलजिंदर सिंह के निधन की खबर से पंथ और संगत में शोक छा गया है। हजारों श्रद्धालु उनके अंतिम दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं। विधायक मनविंदर सिंह ग्यासपुरा ने बताया कि कल रात उन्होंने बाबा जी से बात की थी। आज सीएम भगवंत मान की पत्नी डॉ. गुरप्रीत कौर भी बरसी समारोह में आने वाली थीं। सीएम भगवंत मान ने संत बाबा बलजिंदर सिंह के निधन पर शोक व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि बाबा जी ने सिख पंथ की सेवा की। वे संगत को गुरबाणी के मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित करते थे। सीएम ने प्रार्थना की कि ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने चरणों में स्थान दें।

Leave a Comment

डॉ. बलबीर सिंह ने कपूरथला और अमृतसर में ‘ड्रग्स का उपयोग करने वाली महिलाओं के लिए वन स्टॉप इंटीग्रेटेड प्रोग्राम’ शुरू किया पायलट चरण की सफलता पर सभी जिलों में कार्यक्रम का विस्तार किया जाएगा: स्वास्थ्य मंत्री यह कार्यक्रम स्वास्थ्य विभाग और पंजाब पुलिस का संयुक्त सहयोग है