हिमाचल भारी बारिश से राज्य में जनजीवन अस्त-व्यस्त, 628 सड़कें बाधित, स्कूल बंद इतने दिन बरसेंगे बादल

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Listen to this article

25 अगस्त- माैसम विभाग के ऑरेंज अलर्ट के बीच रात से भारी बारिश दर्ज की गई है। बारिश से जगह-जगह भूस्खलन व अचानक बाढ़ की घटनाएं सामने आई हैं। हिमाचल प्रदेश में माैसम विभाग के ऑरेंज अलर्ट के रात से बारिश हो रही है। बारिश से जगह-जगह भूस्खलन व अचानक बाढ़ की घटनाएं सामने आई हैं। जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। कांगड़ा, बिलासपुर, हमीरपुर, सोलन, ऊना, चंबा जिले सहित कुल्लू और मनाली में सभी शैक्षणिक संस्थान आज बंद रखे गए हैं। लाहौल-स्पीति के केलांग और उदयपुर उपमंडल के सभी शिक्षण संस्थान भी आज बंद हैं। राज्य में सोमवार सुबह 10:00 बजे तक तीन नेशनल हाईवे सहित 628 सड़कें बंद रहीं। इसके अतिरिक्त 1533 बिजली ट्रांसफार्मर व 168 जल आपूर्ति योजनाएं भी प्रभावित हैं। मंडी, कुल्लू व चंबा जिले में सबसे अधिक सड़कें प्रभावित हैं। राजधानी शिमला में भी रात से बारिश रुक-रुक कर जारी है। टूटीकंडी स्थित पांजड़ी में भूस्खलन से बहुमंजिला भवन खतरे की जद में आ गया है।भूस्खलन से चंबा जिले में 54 सड़कें बाधित
बारिश के कारण भरमौर-पठानकोट हाइवे समेत 54 मार्ग बाधित हैं। 409 ट्रांसफार्मर बंद होने से लोगों ने अंधेरे में ही रात गुजारी। जगह-जगह भूस्खलन होने के कारण लोगों की दुश्वारियां बढ़ी हैं। विभागीय मशीनरी बंद मार्गो को बहाल करने में जुटी हुई है। जिला के स्कूलों, आईटीआई समेत शिक्षण संस्थान बंद है। जबकि, स्कूलों तक पहुंचने में शिक्षक वर्ग को दिक्कतें पेश आई है। हालांकि, पवित्र मणिमहेश यात्रा में श्रद्धालुओं की आवाजाही सुबह से जारी है। ऊना-हमीरपुर रोड लठियाणी से लगभग चार किलोमीटर ऊपर भूस्खलन से सुबह करीब 5:00 बजे बंद हो गया। हालांकि बाद में सड़क को बहाल कर दिया गया।
मानसून में अब तक 303 लोगों की गई जान
प्रदेश में इस मानसून सीजन में 20 जून से 24 अगस्त तक 303 लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी है। 360 लोग घायल हुए हैं। 37 लोग अभी भी लापता हैं। इस दाैरान 148 लोगों की सड़क हादसों में माैत हुई है। बादल फटने, भूस्खलन, बाढ़ से अब तक 3,556 कच्चे-पक्के घरों, दुकानों को क्षति हुई है। 2,766 गोशालाएं भी क्षतिग्रस्त हुई हैं। 1,833 पालतु पशुओं की माैत हुई है। नुकसान का कुल आंकड़ा 2,34,862.66 लाख रुपये पहुंच गया है।
बंगाणा क्षेत्र में बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त
उपमंडल बंगाणा क्षेत्र में पिछले लगभग 24 घंटों से हो रही भारी बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त है। कई सड़कें बंद हैं। नदी-नाले उफान पर है खेतों में जलभराव से मक्की की फसल को नुकसान हुआ है। टकोली पंचायत के गांव दगहाड के हरनाम सिंह पुत्र गोंदू राम का रिहाइशी मकान गिर गया। बुढबार के प्रकाश चंद, जगदीश चंद, मुनीश कुमार, शेखर कुमार सहित अन्य घरों में बरसात का पानी घुसने से खतरा बना है। वहीं एसडीएम बंगाणा सोनू गोयल ने क्षेत्र वासियों को सर्तक रहने को कहा है। भारी बारिश के चलते चकसराये-अंब व चकसराये टकारला-बडूही ऊना मार्ग पर बड़े-बड़े पेड़ गिर गए। टकारला में नाला उफान पर है।

Leave a Comment

डॉ. बलबीर सिंह ने कपूरथला और अमृतसर में ‘ड्रग्स का उपयोग करने वाली महिलाओं के लिए वन स्टॉप इंटीग्रेटेड प्रोग्राम’ शुरू किया पायलट चरण की सफलता पर सभी जिलों में कार्यक्रम का विस्तार किया जाएगा: स्वास्थ्य मंत्री यह कार्यक्रम स्वास्थ्य विभाग और पंजाब पुलिस का संयुक्त सहयोग है

युद्ध नाशियां विरुद्ध’: 177वें दिन पंजाब पुलिस ने 360 जगहों पर छापेमारी की; 76 ड्रग तस्कर पकड़े गए अभियान में 61 एफआईआर दर्ज की गईं, 525 ग्राम हेरोइन बरामद ‘नशा मुक्ति’ अभियान के तहत, पंजाब पुलिस ने 19 लोगों को नशा मुक्ति उपचार के लिए राजी किया

डॉ. बलबीर सिंह ने कपूरथला और अमृतसर में ‘ड्रग्स का उपयोग करने वाली महिलाओं के लिए वन स्टॉप इंटीग्रेटेड प्रोग्राम’ शुरू किया पायलट चरण की सफलता पर सभी जिलों में कार्यक्रम का विस्तार किया जाएगा: स्वास्थ्य मंत्री यह कार्यक्रम स्वास्थ्य विभाग और पंजाब पुलिस का संयुक्त सहयोग है

युद्ध नाशियां विरुद्ध’: 177वें दिन पंजाब पुलिस ने 360 जगहों पर छापेमारी की; 76 ड्रग तस्कर पकड़े गए अभियान में 61 एफआईआर दर्ज की गईं, 525 ग्राम हेरोइन बरामद ‘नशा मुक्ति’ अभियान के तहत, पंजाब पुलिस ने 19 लोगों को नशा मुक्ति उपचार के लिए राजी किया