राम नाम के जाप से सभी तरह के सुखों की होती प्राप्ति होती और दुखों का अंत : संत अश्वनी बेदी

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Listen to this article

लुधियाना,  24 अगस्त। महानगर में श्री राम शरणम्, श्री राम पार्क के साप्ताहिक सत्संग कराया गया। जिसमें स्वामी सत्यानन्द महाराज की वाणी पर प्रकाश डालते हुए संत अश्वनी बेदी ने राम नाम के जाप का महत्व वर्णन करते हुए कहा कि राम नाम के जाप से सभी तरह के सुखों की प्राप्ति होती है और दुखों का अंत होता है।
उन्होंने कहा कि रामनाम का जाप मन को शांत करता है और जीवन में सकारात्मकता लाता है। जब हम इसका जाप करते हैं तो हम भगवान राम की दिव्य शक्ति से जुड़ते हैं। जो हमें हर संकट से बाहर निकालने में मदद करती है। राम नाम का जाप हमें हर कार्य में सफलता दिलाता है। यह हमारे भीतर आत्मविश्वास और साहस पैदा करता है, जिससे हम बड़ी से बड़ी चुनौतियों का सामना कर पाते हैं। राम नाम को एक रक्षक और सहायक माना गया है, क्योंकि यह भक्तों को बुरी शक्तियों और नकारात्मक ऊर्जा से बचाता है।
संत बेदी ने कहा कि भगवान राम को सर्व शक्तियों का स्वामी माना जाता है। उनके नाम में इतनी शक्ति है कि यह जीवन के हर क्षेत्र में विजय दिला सकता है। इसलिए, ‘राम’ नाम का जाप करने से व्यक्ति ना केवल आध्यात्मिक उन्नति करता है, बल्कि सांसारिक जीवन में भी सभी सुखों को प्राप्त करता है। यह नाम मोक्ष का मार्ग भी प्रशस्त करता है।
सभा में रमणीक बेदी, आशिमा बेदी, मां रेखा बेदी ने अमृत वाणी पाठ करवाया। शुचिता दुग्गल, संयम भल्ला ने सुंदर भजन गाए। राज मित्तल, शशि भल्ला, रामेश्वर गुप्ता, राज गुप्ता, गुलाब राए, वरिन्दर जैन, आशु जैन, मधु बजाज, वीणा सोनी, स्वीटी धवन, इशू धवन आदि अनेक साधक सम्मिलित हुए।