हरियाणा में खत्म हो रहा खाकी का खौफ ! छुट्‌टी आए अग्निवीर की सिर में गोली मारकर पड़ोसी ने किया कत्ल

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Listen to this article

पलवल की वारदात, आरोपी कोई केस वापस लेने का दबाव बना रहे थे

हरियाणा- 21 अगस्त |यहां पलवल जिले में रंजिशन पड़ोसी ने एक फौजी का गोली मारकर कत्ल कर दिया। यह जवान बलदेव साल 2024 में भारतीय सेना में अग्निवीर के रूप में भर्ती हुआ था। जो मौजूदा समय में छुट्‌टी पर घर आया था।

परिजनों ने पुलिस को दिए बयान में इलजाम लगाया कि उनके पड़ोसियों ने घर में घुसकर फायरिंग कर दी। पड़ोसी परिवार पर एक केस को वापस लेने का दबाव बना रहे थे। जब उन्होंने पड़ोसियों की बात नहीं मानी तो उन्होंने इस वारदात को अंजाम दिया।
जानकारी के मुताबिक मृतक फौजी की पहचान 21 वर्षीय बलदेव के रूप में हुई है। वह पलवल के गांव मांदकौल के रहने वाले थे। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। हालांकि, वारदात के बाद सभी आरोपी फरार हो चुके थे।

Leave a Comment