Listen to this article
लुधियाना 18 अगस्त। हिमाचल प्रदेश के पीडब्ल्यूडी मंत्री और प्रदेश कांग्रेस की अध्यक्ष प्रतिभा सिंह के बेटे विक्रमादित्य सिंह एक बार फिर से शादी के बंधन में बनने जा रहे हैं। उनकी शादी 22 सितंबर को चंडीगढ़ में होनी तय हुई है। हिमाचल के पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के बेटे विक्रमादित्य सिंह की शादी पंजाब की अमरीन कौर से तय हुई है। लड़की अमरीन पंजाब यूनिवर्सिटी में असिस्टेंट प्रोफेसर बताई जा रही है। चंडीगढ़ के सेक्टर 2 में शादी की रिसेप्शन होगी. इस शादी के कार्ड भी बंट चुके हैं।