मोगा के श्रद्धालुओं से भरी गाड़ी चामुंडा देवी से लौटते कांगड़ा की खाई में गिरी, चार की मौत

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Listen to this article

हादसे में 15 बच्चों समेत 23 श्रद्धालु हुए जख्मी, 12 से ज्यादा की हालत नाजुक

मोगा, कांगड़ा, 16 अगस्त। पंजाब के मोगा इलाके से  हिमाचल प्रदेश में श्रद्धालु चामुंडा मंदिर दर्शन के लिए गए थे। वहां से लौटते हुए कांगड़ा में गत दिवस श्रद्धालुओं से भरी पिकअप गाड़ी खाई में गिर गई। इस हादसे में चार श्रद्धालुओं की मौत हो गई। जबकि 15 बच्चों समेत 23 यात्री घायल हुए।

जानकारी के मुताबिक 13 श्रद्धालुओं की स्थिति नाजुक बनी हुई थी। जबकि दस अन्य को हल्की चोटें आईं और उनका इलाज जारी है। हादसे के बाद घायलों को कांगड़ा के टांडा मेडिकल कॉलेज में भरती कराया गया था। बताते हैं कि मोगा के 29 श्रद्धालु कांगड़ा के चामुंडा मंदिर में दर्शन करके लौट रहे थे। शुक्रवार को उनकी गाड़ी जदरंगल के पास गहरी खाई में गिर गई। स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस ने सभी घायलों को नजदीक के अस्पताल भेजा। एक महिला श्रद्धालु की मौके पर मौत हो गई, जबकि तीन अन्य ने टांडा मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। मृतकों में दो महिलाएं और दो पुरुष शामिल हैं। यह हादसा चामुंडा-धर्मशाला सड़क पर इक्कू मोड़ स्थित बैली होटल के पास हुआ।

—————

Leave a Comment

किसानों के हित में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की बड़ी घोषणा, शहद को भी भावांतर भरपाई योजना में किया जाएगा शामिल रामनगर स्थित एकीकृत मधुमक्खी पालन विकास केंद्र में की जाएगी शहद बिक्री की व्यवस्था, 20 करोड़ रुपये की लागत से गुणवत्ता नियंत्रण प्रयोगशाला होगी स्थापित रामनगर संस्थान को राष्ट्रीय स्तर का संस्थान बनाया जाएगा, वहां मधुमक्खी पालन से संबंधित उन्नत एवं वैज्ञानिक अनुसंधान किए जा सकेंगे – नायब सिंह सैनी