चंडीगढ़ में इलाज के दौरान महिला लापरवाही के चलते मरीज की मौत के मामले में अदालती आदेश पर तीन आरोपी डॉक्टरों पर केस दर्ज

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Listen to this article

ऑपरेशन और ईआरसीपी प्रक्रिया के बाद बिगड़ी मरीज की हालत, पीजीआई में मौत

चंडीगढ़, 11 अगस्त। सिटी ब्यूटीफुल में चिकित्सकों के बीच हड़कंप पैदा करने वाला मामला सामने आया है। यहां इलाज के दौरान एक महिला मामला की मौत के मामले अदालती आदेश पर सैक्टर 39 के पुलिस स्टेशन में केस दर्ज किया गया। जिसमें तीन डॉक्टरों को आरोपी बनाया है।

जानकारी के मुताबिक पुलिस ने इस मामले में किसी भी आरोपी डॉक्टर को गिरफ्तारी नहीं किया है। दर्ज शिकायत में चंडीगढ़ सैक्टर-47 निवासी मदन पाल ने बताया कि 18 जनवरी, 2021 को उनकी 49 साल पत्नी ममता के पेट में दर्द हुआ था। उसे इलाज के लिए वह सैक्टर-38 के प्राइवेट अस्पताल में ले गए थे। वहां डॉक्टरों ने कहा कि इनकी जांच व कुछ टैस्ट करने पड़ेंगे। जांच के बाद कहा कि उनके पेट में गॉलब्लैडर स्टोन है। डॉक्टर ने कहा कि इसका ऑपरेशन करना पड़ेगा।

मदन पाल के मुताबिक डॉक्टर ने उनकी पत्नी का ईआरसीपी प्रोसीजर किया। डॉक्टरों ने सर्जरी और ऑपरेशन के बाद देखभाल में गंभीर लापरवाही बरती, जिससे उसकी पत्नी ममता की तबियत लगातार बिगड़ती गई। उसके बाद ममता को पीजीआई शिफ्ट कर दिया। वहां इलाज के दौरान ममता की मौत हो गई। पति का आरोप है कि अगर समय पर सही इलाज और देखभाल मिलती, तो उनकी पत्नी की जान बचाई जा सकती थी।

मदन पाल ने डॉक्टरों के खिलाफ शिकायत कोर्ट में दी थी। वहां पर डॉक्टरों और मदन पाल की ओर से दलीलें दी गईं। जिसके बाद कोर्ट ने 3 डॉक्टरों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के आदेश पुलिस को दिए।

———-

 

Leave a Comment

पाक-आई.एस.आई. समर्थित बी. के. आई. द्वारा रची गई आतंकवादी साजिश को किया नाकाम ; तरन तारन से आई.ई.डी. बरामद कंट्रोल्ड डैटोनेशन के लिए सावधानी से सुरक्षित जगह पर ले जाया गया आई.ई.डी.: डीजीपी गौरव यादव