चिंताजनक :  चंडीगढ़ में नाबालिग लड़के वारदात के लिए यूपी से मंगवाई पिस्तौल

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Listen to this article

आरोपी पिस्टल-कारतूस समेत गिरफ्तार, पहले भी आर्म्स एक्ट का केस दर्ज है उस पर

चंडीगढ़, 9 अगस्त। चिंताजनक पहलू है कि सिटी ब्यूटीफुल में क्राइम ग्राफ बढ़ रहा है और उसमें नाबालिग भी शामिल हो रहे हैं। यहां एक नाबालिग लड़के को पिस्तौल और 5 जिंदा कारतूस के साथ सैक्टर 31 थाने की पुलिस ने गिरफ्तार किया।

जानकारी के मुताबिक आरोपी ने पुलिस पूछताछ में बताया कि उसने यूपी से पिस्तौल मंगवाई थी। वह शहर में एक बड़ी वारदात को अंजाम देने की प्लानिंग रच रहा था। हालांकि उससे पहले ही पुलिस ने उसे दबोच लिया। उसने यूपी में हथियार बेचने वालों का नाम लिया। जिसके बाद पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए टीम बना दी। जल्द ही आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस टीम को रवाना किया जाएगा। आरोपी के खिलाफ पहले भी इसी थाने में आर्म्स एक्ट में केस दर्ज है।

पुलिस का कहना है कि एएसआई विवेक कुमार गुगा माड़ी मंदिर, रामदरबार के पास गश्त कर रहे थे। उसी दौरान एक लड़का पुलिस को देखकर पीछे की ओर मुड़कर तेज चलने लगा। पुलिस को उस पर शक हुआ और उसे भागते हुए पकड़ लिया। जब उसकी तलाशी ली तो उसके पास से एक पिस्टल और 5 जिंदा कारतूस बरामद हुए।

————-