हरियाणा रोडवेज की बसों में रक्षा बंधन पर चंडीगढ़-दिल्ली तक मुफ्त सफर कर सकेंगी महिलाएं

हरियाणा रोडवेज की बसों में रक्षा बंधन पर चंडीगढ़-दिल्ली

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Listen to this article

यह सुविधा 8 अगस्त दोपहर 12 बजे से 9 अगस्त रात 12 बजे तक जारी रहेगी, 15 साल तक के बच्चे भी कर सकेंगे मुफ्त यात्रा

चंडीगढ़, 8 अगस्त। रक्षा बंधन के पवित्र-त्यौहार पर हरियाणा सरकार ने महिलाओं को खास तोहफा दिया है। जिसके तहत महिलाओं को 8 अगस्त दोपहर 12 बजे से हरियाणा रोडवेज की बसों में मुफ्त सफर करने की सुविधा दी गई। जो 9 अगस्त रात 12 बजे तक जारी रहेगी।

सूबे के ट्रांसपोर्ट मंत्री अनिल विज के आदेश पर विभागीय अधिकारी और सरकारी बसों के स्टाफ ने सभी तैयारियां शुक्रवार सुबह तक कर ली थीं। यहां गौरतलब है कि महिलाओं के साथ उनके 15 साल तक के बच्चों की भी बसों में टिकट नहीं लगेगी। सरकार का कहना है कि महिलाएं बसों में राज्य के अलावा चंडीगढ़ और दिल्ली भी जा सकेंगी। हालांकि रोडवेज की साधारण बसों को छोड़कर अन्य किसी बस में यह सुविधा नहीं मिलेगी। प्राईवेट बसों में आदेश मान्य नहीं होंगे। प्राईवेट बसें पहले की तरह किराया वसूल करेंगी।

बस पकड़ने में महिलाओं को कोई दिक्कत ना आए, इसलिए सभी जिलों के बस स्टैंड पर हैल्प डैस्क भी बनाए गए हैं। साथ ही उत्तर पश्चिम रेलवे ने भी रक्षाबंधन को देखते हुए दो स्पेशल ट्रेन चलाने का भी निर्णय लिया। दोनों ट्रेन हरियाणा होकर राजस्थान और महाराष्ट्र जाएंगी।

———-

पंडित दीन दयाल उपाध्याय की जयंती हरियाणा में अंत्योदय उत्थान और नारी शक्ति को रही समर्पित मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने दीनदयाल लाडो लक्ष्मी योजना का शुभारंभ करते हुए दीनदयाल लाडो लक्ष्मी योजना मोबाइल ऐप किया लॉन्च पहले चरण में लगभग 20 लाख महिलाओं को मिलेगा लाभ मुख्यमंत्री ने 326.25 करोड़ रुपये की लागत की परियोजनाओं का भी किया उद्घाटन एवं शिलान्यास पंडित दीनदयाल उपाध्याय के अंत्योदय दर्शन से प्रेरित होकर हरियाणा सरकार समाज के हर वर्ग के उत्थान के लिए प्रतिबद्ध – मुख्यमंत्री

सही आंकड़े सही निर्णय का आधार होते हैं- नायब सिंह सैनी कोई भी नीति वास्तविक आंकड़ों के आधार पर होती है सफल – मुख्यमंत्री डिजिटल इंडिया के माध्यम से डेटा संग्रहण और पारदर्शिता को दी नई ऊंचाई मुख्यमंत्री ने 29वें केंद्रीय एवं राज्य सांख्यिकी संगठन सम्मेलन में राज्यों के प्रतिनिधियों को किया सम्बोधित ‘स्थानीय स्तर के शासन का सशक्तिकरण‘ विषय पर सम्मेलन आयोजित