चंडीगढ़, 7 अगस्त —
पहाड़ों में हो रही बरसात के बाद बुधवार को चंडीगढ़ प्रसाशन द्वारा सुखना झील का झोड़ने की चेतावनी दी गई थी। जैसे ही चेतवानी सोशल मीडिया पर वायरल होने लगी तो जीरकपुर प्रसाशन जेसीबी मशीन लेकर सुखना चो बलटाना पहुंच गया। लेकिन पिछले कुछ दिनों से डीसी मोहाली के आदेशों पर की जा रही सुखना चो की सफाई के चलते यब खतरा बिलकुल टल गया है। क्योंकि सफाई करके सुखाना चो का बैड और पानी के बहाव में आने वाली रूकावटें हट जाने के कारण इस बार पानी समानय तरीके से निकल गया। चंडीगढ़ प्रसाशन द्वारा झील को दो गेट खोले गए थे। लेकिन बलटाना एरिया में पानी ने बिलकुल भी नुकसान नही किया। जबकि 2023 में आई बाढ़ के बाद यहां काफी नुकसान हुआ था। पानी बलटाना पुलिस चौंकी में घुस गया था, थाने के केस प्रॉपर्टी वाहन पानी बह गए थे। इसके इलावा पार्क व आसपास कई जगहों पानी भर गया था। उस दौरान पानी का बहाव इतना तेज था के सुखना चो पर बना पुल का एक हिस्सा बह गया था। जिसे बाद में प्रसाशन व स्थानीय लोगों की मदद से बनाया गया था। इस बार की चेतावनी से भी लोगों को डर लग रहा था के कहीं पानी इस बार भी पुल के ऊपर से ना गुजर जाए और पुल को कोई नुकसान ना पहुंचाए। लेकिन सुखना चो की सफाई काफी राहत प्रदान की है। प्रसाशन द्वारा सफाई का काम अभी भी जारी है और पुरे जीरकपुर में सुखना चो पूरी तरह साफ करने के जिम्मा प्रसाशन द्वारा उठाया गया है।
बॉक्स
2023 के बाद इस बार भी पहाड़ों में हुई भारी बरसात के कारण घग्गर नदी का स्तर काफी ऊपर था। बुधवार सुबह करीब साढ़े 9 बजे अचानक पानी आ गया और देखते ही देखते पानी काजवे के ऊपर से क्रास होने लगा। जिस कारण आसपास बनी झुग्गियों में पानी भर गया और दोनों तरफ का ट्रेफिक बंद हो गया। लोगों को चंडीगढ़ अंबाला हाइवे से घूम कर आना पड़ा। हलांकि प्रसाशन बाढ़ को लेकर तैयार था लोगों को पहले ही वहां से हटा लिया गया था। बुधवार को करीब डेढ़ दो घंटे बाद जब पानी का स्तर घटा तो पुल के ऊपर से आवजाइ शुरू हो गई थी। इस दौरान घगगर नदी के नजदीक रहते लोगों द्वारा मांग की जा रही है के काजवे की जगह यहां बड़ा पुल होना चाहिए। ताकि पानी नुकसान ना कर सके।
कोट्स
डीसी मोहाली के आदेशों पर पिछले 20- 25 दिनों से सुखना चो की सफाई का कार्य चल रहा था। जिस कारण पानी के बहाव में रूकावट नही आई और पानी समानय की तरह निकल गया। सुखना चो की सफाई का काम अभी भी जारी है। हमें खुशी का समय रहते की सफाई ने आज हमें काफी फायदा दिया है। पूरी सुखना चो की सफाई की जाएगी, काम चल रहा है।





