झारखंड के पूर्व सीएम शिबू सोरेन का निधन, आदिवासी समाज से जुड़े देश के नामचीन नेता 3 बार रहे मुख्यमंत्री

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Listen to this article

दिल्ली के अस्पताल में ब्रेन स्ट्रोक से दम तोड़ा, पीएम मोदी, नेता विपक्ष राहुल समेत तमाम राजनेताओं ने जताया शोक

नई दिल्ली, 4 अगस्त। झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और आदिवासी समाज के नामचीन नेता शिबू सोरेन का निधन हो गया है। करीब 81 साल के सोरेन ‘दिशोम गुरुजी’ के नाम से प्रसिद्ध थे।

जानकारी के मुताबिक सोरेन ने दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में सुबह 8.56 बजे अंतिम सांस ली। वह डेढ़ महीने से अस्पताल में भर्ती थे, उन्हें ब्रेन स्ट्रोक हुआ था। इससे उनके शरीर के बाईं ओर पैरालिसिस हो गया था। वह बीते एक साल से डायलिसिस पर थे। बीते कुछ दिनों से उनकी हालत गंभीर बनी थी।

सोरेन का जन्म वर्तमान रामगढ़ जिले के गोला प्रखंड के नेमरा में 11 जनवरी 1944 को हुआ। गांव के ही स्कूल से प्रारंभिक शिक्षा लिए दिशोम गुरु का जीवन संघर्षों भरा रहा है। महज 13 साल की उम्र के थे, जब उनके पिता की हत्या महाजनों ने कर दी। इसके बाद शिबू सोरेन ने पढ़ाई छोड़ दी और महाजनों के खिलाफ संघर्ष का फैसला किया। उन्होंने फिर आदिवासी समाज को इकट्‌ठा करना शुरू किया। सूदखोरों के खिलाफ आंदोलन चलाकर शिबू सोरेन चर्चा में आए। उनके द्वारा जानलेवा हमले में बचे तो आदिवासियों ने शिबू को ‘दिशोम गुरु’ कहना शुरू कर दिया। जिसे संथाली में देश का गुरु कहते हैं।

सोरेन मार्च, 2005 को पहली बार झारखंड के सीएम बने, लेकिन बहुमत ना होने पर दस दिन में इस्तीफा देना पड़ा। अगस्त 2008 में दूसरी बार सीएम बने। वह विधायक नहीं थे,

2009 में उप-चुनाव में वह हार गए। तीसरी बार दिसंबर, 2009 में फिर मुख्यमंत्री बने थे। उनकी बीमारी के दौरान राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू ने पिछले महीने उनके बेटे व झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन से मिलकर उनका हाल जाना था। आदिवासी समाज के कद्दावर नेता शिबू सोरेन के निधन पर पीएम मोदी, इंडिया ब्लॉक की प्रमुख सोनिया गांधी, नेता विपक्ष राहुल गांधी समेत देश के तमाम दिग्गज नेताओं ने गहरा अफसोस जताया।

————

Leave a Comment

‘युद्ध नाशियां विरुद्ध’: 155वें दिन पंजाब पुलिस ने 399 जगहों पर छापेमारी की; 116 ड्रग तस्कर पकड़े गए अभियान में 75 एफआईआर दर्ज, 1.7 किलोग्राम हेरोइन और 11.8 लाख रुपये की ड्रग मनी बरामद नशा मुक्ति’ अभियान के तहत, पंजाब पुलिस ने 90 लोगों को नशा मुक्ति उपचार के लिए राजी किया

‘युद्ध नाशियां विरुद्ध’: 155वें दिन पंजाब पुलिस ने 399 जगहों पर छापेमारी की; 116 ड्रग तस्कर पकड़े गए अभियान में 75 एफआईआर दर्ज, 1.7 किलोग्राम हेरोइन और 11.8 लाख रुपये की ड्रग मनी बरामद नशा मुक्ति’ अभियान के तहत, पंजाब पुलिस ने 90 लोगों को नशा मुक्ति उपचार के लिए राजी किया