कंगारू इंडस्ट्री और कुलदीप ओसवाल परिवार के सहयोग से 86 परिवारों को दिया मासिक राशन
लुधियाना, 2 अगस्त। महानगर में भगवान महावीर सेवा सोसाइटी की महिला शाखा ने समागम कराया। इस दौरान जैन स्थानक, सिविल लाइन में 1130 वां मासिक राशन वितरण कार्यक्रम कराया गया।
इसका शुभारंभ सामूहिक महामंत्र नवकार के उच्चारण से किया गया। महिला शाखा की सह कोषाध्यक्ष रमा जैन ने बताया कि जैन समाज के दो प्रमुख उद्योगपति-दानवीर परिवार, नीलम-विश्व जैन, कंगारू इंडस्ट्रीज लिमिटेड, और कुसुम जैन धर्मपत्नी कुलदीप जैन की ओर से जरूरतमंद असहाय परिवारों को मासिक राशन दिया गया।
नीलम जैन, अध्यक्ष महिला शाखा ने कहा कि जो परिवार भोजन के लिए भी असहाय हैं, उनका सहयोग करना हमारी सामाजिक जिम्मेदारी है। महिला शाखा पिछले 9 वर्षों से निरंतर सेवा के क्षेत्र में सेवा कर रही है। जैसे मासिक राशन, बच्चों की एजुकेशन, पर्यावरण के लिए कार्य करना, स्कूलों में वाटर कूलर, श्रम एवं रोजगार मंत्रालय के साथ मिलकर दिव्यांग भी बने आत्मनिर्भर भारत का हिस्सा को टूल्कित देना एवं बच्चों की जेल में उनकी जरूरत अनुसार सामान देना शामिल है। इस मौके पर महिला शाखा अध्यक्ष नीलम जैन, कोषाध्यक्ष, कविता जैन सह कोषाध्यक्ष रमा जैन, एडवोकेट स्मिता जिंदल, मधु जैन किडले, फूलचंद जैन, भगवान महावीर सेवा संस्थान के अध्यक्ष राकेश जैन, उपाध्यक्ष राजेश जैन, सह मंत्री सुनील गुप्ता आदि उपस्थित थे।
———