विपक्ष के विरोध के बावजूद हरियाणा की बीजेपी सरकार का ऑपरेशन-बांग्लादेशी जारी

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Listen to this article

अब नारनौल से 14 बांग्लादेशी नागरिकों को ईंट-भट्‌टे से काबू कर किया गया डिपोर्ट

महेंद्रगढ़, 1 अगस्त। जिले की पुलिस ने अवैध रूप से नारनौल में अवैध तरीके रहने वाले 14 बांग्लादेशी नागरिकों को डिपोर्ट कर दिया। ये सभी नागरिक पिछले कुछ महीनों से अवैध तरीके से जिले में रह रहे थे।

जानकारी के मुताबिक महेंद्रगढ़ पुलिस अवैध रूप से डेरा जमाने वाले बांग्लादेशियों और रोहिंग्याओं के खिलाफ लगातार कार्रवाई कर रही है। इसी कड़ी में अप्रैल महीने में पुलिस ने आकोदा क्षेत्र में स्थित पूजा ब्रिक्स कंपनी भट्टा से इन 14 बांग्लादेशी नागरिकों को पकड़ा था। गिरफ्तारी के बाद, इन व्यक्तियों से भारत में रहने के लिए वैध दस्तावेज़ जैसे कि पासपोर्ट, वीज़ा या कोई भी पहचान पत्र मांगा गया, लेकिन वे कोई भी दस्तावेज़ पेश नहीं कर पाए। इसके बाद, सभी 14 व्यक्तियों को कानूनी प्रक्रिया के तहत एफआरआरओ के माध्यम से बांग्लादेश वापस भेज दिया गया।

पुलिस अधीक्षक के मुताबिक जिले में संदिग्धों की पहचान करने के लिए डॉग स्क्वायड और कमांडो की टीम के साथ समय-समय पर विशेष जांच अभियान चलाए जा रहे हैं। महेंद्रगढ़ पुलिस जिले में अवैध रूप से रह रहे सभी विदेशी नागरिकों के खिलाफ अपनी कार्रवाई जारी रखेगी और भविष्य में भी ऐसे लोगों को डिपोर्ट किया जाएगा।

———–

एफडी ने एनपीएस कर्मचारियों के लिए पारिवारिक या अमान्य पेंशन प्राप्त करने के लिए प्रमुख विकल्प खंड वापस ले लिया: हरपाल सिंह चीमा सभी एनपीएस कर्मचारी अब विकल्प का प्रयोग किए बिना अतिरिक्त राहत के पात्र हैं कर्मचारी की मृत्यु या विकलांगता की स्थिति में परिवारों की कठिनाई को कम करने का निर्णय