हरियाणा : सैनी सरकार का बड़ा ऐलान, महिलाओं को 2100 रुपये देने को लाडो लक्ष्मी स्कीम के रजिस्ट्रेशन जल्द होंगे

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Listen to this article

कैबिनेट मीटिंग में सीएम नायब सैनी बोले, विधानसभा मानसून सेशन होगा 22 अगस्त से

चंडीगढ़, 1 अगस्त। हरियाणा में मुख्यमंत्री नायब सैनी ने कैबिनेट की मीटिंग अहम ऐलान किए। इस मौके पर तय किया गया कि विधानसभा का मानसून सत्र 22 अगस्त से शुरू होगा। यह कितने दिन का होगा, यह बिजनेस एडवाइजरी कमेटी की मीटिंग में तय होगा।

जानकारी के मुताबिक इस कैबिनेट मीटिंग में 21 में से 17 एजेंडे पास हो गए। सीएम सैनी ने बताया कि कैबिनेट में लिए फैसलों की जानकारी जल्द साझा होगी। लाडो लक्ष्मी योजना में रजिस्ट्रेशन के लिए पोर्टल जल्द ही खोला जाएगा। इसे लेकर सरकार काम कर रही है। पोर्टल तैयार हो रहा है, जल्द ही इस योजना का लाभ महिलाओं को मिलेगा। विपक्ष इसको लेकर झूठा प्रचार कर रहा है। कांग्रेस ने तो दुष्प्रचार में मास्टरी कर ली है।

कैबिनेट में हरियाणा कौशल रोजगार निगम के तहत लगे कर्मचारियों के लिए एसओपी पर भी मुहर लगाई गई। सीएम सैनी ने बताया कि गन्नौर में विश्व स्तरीय मंडी का निर्माण किया जा रहा है, जिस पर 3000 करोड़ रुपए की लागत आएगी। नाबार्ड ने 1850 करोड़ रुपए का ऋण हरियाणा सरकार की गारंटी पर मंजूर किया है। इस मंडी से ना सिर्फ हरियाणा बल्कि आसपास के कई राज्यों के किसानों को भी फायदा होगा। इसके अलावा 60 साल से अधिक उम्र के पूर्व विधायकों को चिकित्सा सुविधाओं के लिए हर महीने 10 हजार रुपए का भत्ता दिया जाएगा।

कैबिनेट मीटिंग में एग्रो मॉल एलॉटीज को राहत दी गई। इस विवाद समाधान-2 योजना की शुरुआत की गई है। अगर किसी को तय समय पर एलॉटमेंट नहीं मिलती है तो उन्हें 7% की दर से ब्याज दिया जाएगा।

———–

एफडी ने एनपीएस कर्मचारियों के लिए पारिवारिक या अमान्य पेंशन प्राप्त करने के लिए प्रमुख विकल्प खंड वापस ले लिया: हरपाल सिंह चीमा सभी एनपीएस कर्मचारी अब विकल्प का प्रयोग किए बिना अतिरिक्त राहत के पात्र हैं कर्मचारी की मृत्यु या विकलांगता की स्थिति में परिवारों की कठिनाई को कम करने का निर्णय

एफडी ने एनपीएस कर्मचारियों के लिए पारिवारिक या अमान्य पेंशन प्राप्त करने के लिए प्रमुख विकल्प खंड वापस ले लिया: हरपाल सिंह चीमा सभी एनपीएस कर्मचारी अब विकल्प का प्रयोग किए बिना अतिरिक्त राहत के पात्र हैं कर्मचारी की मृत्यु या विकलांगता की स्थिति में परिवारों की कठिनाई को कम करने का निर्णय

सीमा पार हथियार तस्करी नेटवर्क को बड़ा झटका; अमृतसर में 7 पिस्तौल के साथ किशोर समेत 4 गिरफ्तार हथियारों का उद्देश्य गिरोहों के बीच प्रतिद्वंद्विता को बढ़ावा देना और क्षेत्र में शांति भंग करना था: डीजीपी गौरव यादव इन हथियारों की बरामदगी से क्षेत्र में बड़ी आपराधिक गतिविधि टल गई: सीपी अमृतसर गुरप्रीत भुल्लर