रोहतक एमडीयू में डीन पर धांधली के आरोप, भर्ती प्रक्रिया पर रोक, 221 पद खाली

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Listen to this article

रोहतक 30 जुलाई। रोहतक में स्थित महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी में भर्ती प्रक्रिया पर एक बार फिर सरकार ने रोक लगा दी है। भर्ती प्रक्रिया के दौरान डीन पर धांधली करने के आरोप लगे है। जिसके चलते सीएम के ओएसडी ने यूनिवर्सिटी प्रशासन से तुरंत भर्तियों पर रोक लगाने के आदेश दिए है। इसके बाद से युवाओं का प्रोफेसर लगने का सपना एक बार फिर टूटता नजर आ रहा है। महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी में भर्ती के लिए जनवरी 2014 में खाली पदों के लिए विज्ञापन जारी किया गया था, जिसके बाद भर्ती पर रोक लगा दी थी। बाद में सरकार से अनुमति मिलने के बाद भर्ती प्रक्रिया को आगे बढ़ाया गया। अब भर्ती प्रक्रिया के दौरान इंटरव्यू लिए जा रहे थे। लेकिन इंटरव्यू के दौरान धांधली के आरोप लगे तो सरकार ने फिर से भर्ती पर रोक लगा दी है।

2013 से लेकर अब तक नहीं हुई नियमित भर्ती

एमडीयू में आखिरी बार नियमित भर्ती 2013 में पूर्व की भूपेंद्र सिंह हुड्डा की सरकार में हुई थी, यानि कांग्रेस सरकार में आखिरी भर्ती हुई। इसके बाद 12 वर्ष बीत गए, लेकिन एक भी नियमित भर्ती पूरी नहीं हुई। हालांकि 2016 में पूर्व वीसी बीके पूनिया ने 20 पदों के लिए विज्ञापन जारी किया था, लेकिन हाई कोर्ट के स्टे की वजह से भर्ती नहीं हो सकी। नवंबर 2023 में मनोहर सरकार ने भी खाली पदों को भरने की अनुमति दी और जनवरी 2024 में विज्ञापन जारी हुआ, लेकिन आज तक भर्ती प्रक्रिया पूरी नहीं हुई। ऐसे में एमडीयू की ए प्लस ग्रेड पर भी संकट के बादल मंडराने लगे है।

मान सरकार ने जनहितैषी सुधारों के साथ आंगनवाड़ी सेवाओं को मजबूत किया: डॉ. बलजीत कौर 5,000 से अधिक आंगनवाड़ी रिक्तियों के लिए भर्ती 30 सितंबर तक पूरी हो जाएगी: कैबिनेट मंत्री पहली बार, विकलांगता या लाइलाज बीमारी के कारण अयोग्य हुए श्रमिकों के आश्रितों को सरकारी नौकरी मिलेगी