नामचीन ट्राइडेंट ग्रुप बना पीजीटीआई का टाइटल प्रायोजक, भारतीय खेल जगत में लगाई बड़ी छलांग

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Listen to this article

प्रतिष्ठित पीजीटीआई ‘ट्राइडेंट ओपन गोल्फ चैम्पियनशिप’ 11 से 14 नवंबर तक चंडीगढ़ गोल्फ क्लब में होगी

मोहित सिंगला,अमोल

तपा मंडी, चंडीगढ़, 29 जुलाई। भारत के बढ़ते खेल परिदृश्य को समर्थन देते हुए नामचीन ट्राइडेंट ग्रुप ने अहम पहल की है। उसने प्रोफेशनल गोल्फ टूर ऑफ इंडिया के साथ साझेदारी कर प्रथम ट्राइडेंट ओपन गोल्फ चैम्पियनशिप को प्रमुख टूर्नामेंट के रूप में प्रस्तुत किया है।

जानकारी के मुताबिक यह टूर्नामेंट 11 से 14 नवंबर तक चंडीगढ़ गोल्फ क्लब में होगा। जिसमें एक करोड़ रुपये की पुरस्कार राशि रखी गई है। यह रणनीतिक साझेदारी ट्राइडेंट ग्रुप की भारत के पेशेवर गोल्फ क्षेत्र में पहली बड़ी भागीदारी है, जो देश के खेल विकास में योगदान शामिल है। ट्राइडेंट ग्रुप के चेयरमैन एमेरिट्स राजिंदर गुप्ता ने कहा, हमें यह घोषणा करते बेहद खुशी हो रही है कि ट्राइडेंट ग्रुप, पीजीटीआई के साथ साझेदारी में और कपिल देव के सम्मानित नेतृत्व में प्रथम ट्राइडेंट ओपन गोल्फ चैम्पियनशिप का आयोजन कर रहा है। कपिल देव केवल एक खेल आइकन हैं, बल्कि राष्ट्रीय गौरव के प्रतीक भी हैं।

उन्होंने कहा कि हमारे लिए गोल्फ केवल एक खेल नहीं, बल्कि अनुशासन, रणनीति और गहरे जुड़ाव का प्रतीक है। चंडीगढ़ गोल्फ क्लब भारतीय गोल्फ की नर्सरी’ के रूप में जाना जाता है और जिसने देश को कई चैंपियन दिए हैं।

यह टूर्नामेंट पीजीटीआई-2025 सीज़न के दूसरे चरण में खेले जाने वाले 15 प्रमुख टूर्नामेंटों में से एक होगा। जिनकी कुल पुरस्कार राशि 17 करोड़ रुपये है। यह साझेदारी ट्राइडेंट ग्रुप के उस मिशन को और मज़बूती देती है। जिसमें भारत को विश्व स्तरीय प्रतिभा, उत्कृष्टता और राष्ट्रीय गौरव के केंद्र के रूप में स्थापित करना शामिल है।

———-

हरियाणा सरकार 1 अगस्त से राज्यव्यापी बेसहारा पशु-मुक्त अभियान करेगी प्रारंभ सभी बेसहारा पशुओं का टैगिंग व दस्तावेज़ीकरण कर पंजीकृत गौशालाओं में किया जाएगा पुनर्वास पुनर्वास हेतु 4 करोड़ रुपये की प्रोत्साहन योजना स्वीकृत