हरियाणा : विकास बराला को सहायक महाधिवक्ता नियुक्त करने पर पीड़िता ने जताई आपत्ति

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Listen to this article

वर्ष 2017 के अपहरण के प्रयास मामले में आरोपी विकास अभी जमानत पर बाहर

राजेंदर बराला

चंडीगढ़, 24 जुलाई। हरियाणा सरकार ने भाजपा के राज्यसभा सांसद सुभाष बराला के बेटे विकास बराला को असिस्टेंट एडवोकेट जनरल नियुक्त किया। जिसे लेकर विवाद पैदा हो गया।

जानकारी के मुताबिक विकास पर 2017 में चंडीगढ़ में तत्कालीन आईएएस अफसर की बेटी का पीछा करने और अपहरण की कोशिश के आरोप हैं। विकास इस मामले में फिलहाल जमानत पर बाहर हैं और मुकदमा अभी अदालत में लंबित है। उनकी नियुक्ति के फैसले पर पीड़िता ने सोशल नाराजगी जाहिर की। उन्होंने फेसबुक पोस्ट लिखा कि यह केवल राजनीतिक फैसला नहीं, बल्कि नैतिक मूल्यों की परीक्षा है।

वहीं, विकास की नियुक्ति को लेकर कांग्रेस और इनेलो के विधायक भी सामने आ गए हैं। कांग्रेसी विधायक जस्सी पेटवाड़ और इनेलो विधायक आदित्य चौटाला ने इस पर आपत्ति जताते हुए इसे भाई-भतीजावाद और लोकतंत्र का अपमान बताया है। विपक्षी नेताओं ने सरकार से इस फैसले को तुरंत रद करने की मांग की।

गौरतलब है कि हरियाणा सरकार की ओर से भाजपा के राज्यसभा सांसद सुभाष बराला के बेटे विकास बराला को असिस्टेंट एडवोकेट जनरल बनाया गया है। जो लिस्ट जारी की गई, उसमें विकास बराला के नाम के आगे सिर्फ विकास लिखा गया। उसका पता भी फतेहाबाद की बजाए चंडीगढ़ का दिखाया गया।

————

 

मान सरकार ने जनहितैषी सुधारों के साथ आंगनवाड़ी सेवाओं को मजबूत किया: डॉ. बलजीत कौर 5,000 से अधिक आंगनवाड़ी रिक्तियों के लिए भर्ती 30 सितंबर तक पूरी हो जाएगी: कैबिनेट मंत्री पहली बार, विकलांगता या लाइलाज बीमारी के कारण अयोग्य हुए श्रमिकों के आश्रितों को सरकारी नौकरी मिलेगी